फिल्म ‘102 नॉट आउट'' में बच्चन के बोल और आवाज भी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Feb 2018 3:56 PM

विज्ञापन

मुंबईः बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी आगामी फिल्म “102 नॉट आउट” के लिए एक गीत के बोल लिखने के साथ ही उसे अपनी आवाज भी दी है. बच्चन ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी. साथ ही गीत के शूट रिहर्सल की कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की. मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य इस गीत पर […]

विज्ञापन

मुंबईः बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी आगामी फिल्म “102 नॉट आउट” के लिए एक गीत के बोल लिखने के साथ ही उसे अपनी आवाज भी दी है. बच्चन ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी. साथ ही गीत के शूट रिहर्सल की कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की. मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य इस गीत पर होने वाले नृत्य का निर्देशन करेंगे.

उन्होंने ट्वीट किया, 102 नॉट आउट के एक गीत के बोल लिखे और गाया…महान गणेश के साथ रिहर्सल जारी हैं. इस फिल्म का निर्देशन “ओह माय गॉड” के निर्देशक उमेश शुक्ला कर रहे हैं. सौम्या जोशी के गुजराती नाटक पर आधारित इस फिल्म में ऋषि कपूर भी नजर आएंगे जो अमिताभ बच्चन के बेटे का किरदार निभा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola