ePaper

डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा के साथ छेड़छाड़ मामले में उद्योगपति नेस वाडिया पर चार्जशीट

Updated at : 21 Feb 2018 12:34 PM (IST)
विज्ञापन
डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा के साथ छेड़छाड़ मामले में उद्योगपति नेस वाडिया पर चार्जशीट

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के साथ की गयी छेड़छाड़ व धमकाने के मामले में उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड व मशहूर उद्योगपति नेस वाडिया के खिलाफ मंगलवार को 500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की गयी. प्रीति जिंटा ने साल 2014 में आरोप लगाते हुए नेस वाडिया के खिलाफपुलिसमें मामला दर्ज कराया था. इस मामले में […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के साथ की गयी छेड़छाड़ व धमकाने के मामले में उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड व मशहूर उद्योगपति नेस वाडिया के खिलाफ मंगलवार को 500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की गयी. प्रीति जिंटा ने साल 2014 में आरोप लगाते हुए नेस वाडिया के खिलाफपुलिसमें मामला दर्ज कराया था. इस मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस ने चार तसवीरें भी जमा की थी, जिनमें उनके दाईं हाथ पर खरोंच के निशान थे. मालूम हो कि नेस वाडिया के साथ प्रीति जिंटा का अफेयर सालों चला और ये दोनों बिजनेस पार्टनेर भी थे.

प्रीति जिंटा ने जब आरोप लगाया था तब उन्होंने इस बात का जिक्र किया था की नेस वाडिया ने उनका हाथ इतनी जोर से पकड़ा था कि उन्हें चोट भी पहुंची. प्रीति ने इसके अलावा यह भी कहा था कि क्रिकेट मैच के समय टिकट बांटे जाने के दौरान टीम के स्टॉफ एवं खेल ग्राउंड पर नेस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था.

नेस वाडिया के खिलाफ 500 पन्नों का चार्जशीट दायर किया गया है. नेस ने इस मामले में उसी साल नौ गवाहों को पेश किया था जो स्टेडियम में मौजूद थे और पुलिस से इनका बयान दर्ज करने का आग्रह किया था. कई 2016 में पुलिस ने नेस वाडिया का बयान दर्ज किया. जिस समय चार्जशीट दाखिल किया गया उस वमय वाडिया मौजूद थे, हालांकि उन्हें 20 हजार रुपये के निजी जमानत पर रिहा कर दिया गया. इसकी पुष्टि एक पुलिस अधिकारी ने भी की है.

इस मामले में प्रीति जिंटा के पति जीन गुडएनफ ने भी अपना बयान दर्ज कराया है. वे घटना के वक्ता मौजूद थे और उन्होंने इ-मेल के जरिये बयान दर्ज कराया है. जीन गुडएनफ ने प्रीति जिंटा के पक्ष में अपना बयान दर्ज कराया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola