क्या सिर्फ बड़े स्टार्स संग काम करना चाहती हैं सैफ की बेटी सारा अली खान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Feb 2018 4:33 PM
पिछले काफी दिनों से सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान अपनी डेब्यू फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी पहली फिल्म ‘केदारनाथ’ में वे सुशांत सिंह के आपोजिट नजर आनेवाली हैं. इसका डायरेक्शन अभिषेक कपूर कर रहे हैं. फिल्म के सेट से कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें सारा बेहद […]
पिछले काफी दिनों से सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान अपनी डेब्यू फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी पहली फिल्म ‘केदारनाथ’ में वे सुशांत सिंह के आपोजिट नजर आनेवाली हैं. इसका डायरेक्शन अभिषेक कपूर कर रहे हैं. फिल्म के सेट से कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें सारा बेहद खूबसूरत लग रही है. वैसे भी सारा की तसवीरें शेयर होते ही तेजी से वायरल हो जाती है. ‘केदारनाथ’ की कहानी को बेहद खास बताई जा रही है. सारा को बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों करण जौहर और आशुतोष गोवारिकर के घर के बाहर देखा गया है.
अब खबरें हैं कि सारा ने 7 स्क्रिप्ट रिजेक्ट कर दी है. खबरों के अनुसार, एक फिल्म की स्क्रिप्ट के साथ अनुष्का शर्मा की प्रोडक्शन हाउस ने भी सारा से संपर्क किया था लेकिन इसके लिए उन्होंने मंजूरी नहीं दी. खबरें यह भी है कि अच्छी कहानी होने के बावजूद सारा ने लगभग 7 स्क्रिप्ट रिजेक्ट कर दी है. खबरों के मुताबिक सारा की मां अमृता सिंह को भी ये स्क्रिप्ट अच्छी लगी थी लेकिन सारा ने हां नहीं कहा.
कहा तो यह भी जा रहा है कि सारा सिर्फ बड़े स्टार्स के साथ ही काम करना चाहती हैं. सूत्र के मुताबिक,’ सारा, शाहिद कपूर, रितिक रोशन जैसे बड़े सितारों, जिनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कमाती हैं के साथ काम करना चाहती हैं. उन्होंने अपने प्रोड्यूसर्स को भी यह बता दिया है कि वे सिर्फ अच्छी कहानियों में ही काम करेंगी जिसमें उनके आपोजिट बड़े स्टार्स होंगे.
ऐसा माना जा रहा है सारा, आलिया भट्ट की तरह फिल्म इंडस्ट्री में पैर जमाना चाहती हैं. कुछ अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार,’ सारा केदारनाथ की रिलीज तक कोई दूसरी फिल्म साइन नहीं करना चाहती हैं क्योंकि जब तक फिल्म रिलीज नहीं होती तब तक उन्हें किसी दूसरे प्रोजेक्ट साइन करने की इजाजत नहीं दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










