”पद्मावत” के बाद ”मणिकर्णिका” विवाद : सड़क पर उतरने का ब्राह्मणों ने किया शंखनाद…!
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जयपुर : फिल्म पद्मावत का विवाद थम नहीं रहा है और इस बीच फिल्म ‘मणिकर्णिका’ को लेकर विवाद शुरू हो गया है. इन दिनों इसका फिल्मांकन राजस्थान में हो रहा है. सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मिश्रा ने राज्य सरकार को चेतावनी दी है कि प्रदेश में फिल्म की शूटिंग रोकने का आश्वासन […]
विज्ञापन
जयपुर : फिल्म पद्मावत का विवाद थम नहीं रहा है और इस बीच फिल्म ‘मणिकर्णिका’ को लेकर विवाद शुरू हो गया है. इन दिनों इसका फिल्मांकन राजस्थान में हो रहा है. सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मिश्रा ने राज्य सरकार को चेतावनी दी है कि प्रदेश में फिल्म की शूटिंग रोकने का आश्वासन यदि तीन दिन नहीं दिया गया तो इसके विरोध में महासभा सड़कों पर उतरेगी.
पढ़ें क्यों नाराज हैं ब्राह्मण
मिश्रा ने आरोप लगाया कि फिल्म मणिकर्णिका में फिल्म निर्माता इतिहास को गलत ढंग से पेश कर रहे है. फिल्म में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई और विदेशी व्यक्ति के बीच एक रोमांटिक दृश्य फिल्माया गया है. उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि यह फिल्म जयश्री मिश्रा द्वारा झांसी की रानी लक्ष्मीबाई पर लिखी गई पुस्तक पर आधारित है.
मिश्रा ने कहा कि सर्व ब्राहमण महासभा ने राजस्थान के राज्यपाल, गृहमंत्री को पत्र लिखकर फिल्म की प्रदेश में हो रहीं शूटिंग को रोकने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि फिल्म के निर्माता को महासभा ने इस बारे में पत्र भी लिखा लेकिन उन्होंने जवाब तक नहीं दिया. मिश्रा के अनुसार मणिकर्णिका फिल्म की शूटिंग मलसीसर :झुंझनूं: और जोधपुर के मेहरानगढ़ किले में हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










