''पद्मावत'' के आगे ''बाहुबली-2'' ढेर, ‘दंगल’ को भी पीछे छोड़ा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2018 8:47 AM
मुंबई : संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ 25 जनवरी को देशभर में रिलीज हुई लेकिन फिल्म को लेकर लगातार हो रहे विवाद के कारण इसे कुछ राज्यों में रिलीज नहीं किया गया. भले ही फिल्म का देश में काफी विरोध हो रहा हो लेकिन विदेश में फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया रहा […]
मुंबई : संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ 25 जनवरी को देशभर में रिलीज हुई लेकिन फिल्म को लेकर लगातार हो रहे विवाद के कारण इसे कुछ राज्यों में रिलीज नहीं किया गया. भले ही फिल्म का देश में काफी विरोध हो रहा हो लेकिन विदेश में फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया रहा है. बता दें, फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर लीड रोल में हैं और फिल्म की कहानी महारानी पद्मावती पर आधारित है.
विरोध के बाद भी पसंद आ रही है फिल्म
इतने विरोध के बाद भी ‘पद्मावत’ बॉक्स ऑफिस पर तेजी से आगे बढ़ रही है और ओवरसीज भी अच्छी कमाई कर रही है. फिल्म ने ओवरसीज दो दिन में अच्छी कमाई की है. इतना ही नहीं फिल्म के पहले और दूसरे दिन के ओवरसीज कलेक्शन ने ‘बाहुबली 2’ और ‘दंगल’ को भी पीछे छोड़ दिया है. दरअसल, ऑस्ट्रेलिया में इस फिल्म ने $ 367,984 मतलब 1.88 करोड़ रुपए, न्यूजीलैंड में NZ$ 64,265 यानि 29.99 लाख रुपए और यूके में प्रिव्यू स्क्रिनिंग के दौरान इस फिल्म ने 88.08 लाख की कमाई की है. बता दें कि फिल्म ‘पद्मावत’ ने जहां कुल $367k से शुरुआत की है वहीं एसएस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली 2’ ने $212k की कमाई की थी और आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ ने पहले दिन $247k की कमाई की थी. वहीं अब अगर ‘पद्मावत’ के दूसरे दिन की ऑवरसीज कमाई की बात करें तो फिल्म ने अबतक ऑस्ट्रेलिया में 4.65 करोड़, न्यूजीलैंड में 76.10 लाख, यूके में 2.34 करोड़ और जर्मनी में 52.45 लाख की कमाई की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










