ePaper

Viral Photo: सोशल मीडिया पर छाई प्रियंका चोपड़ा, न्‍यूयॉर्क की सड़कों पर इस एक्‍टर के साथ...

Updated at : 19 Jan 2018 1:33 PM (IST)
विज्ञापन
Viral Photo: सोशल मीडिया पर छाई प्रियंका चोपड़ा, न्‍यूयॉर्क की सड़कों पर इस एक्‍टर के साथ...

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा इनदिनों अपने हॉलीवुड प्रोजेक्‍ट्स को लेकर बिजी है. फिलहाल वे अमेरिकी टीवी शो ‘क्‍वांटिको’ की शूटिंग कर रही हैं. इस शूटिंग की एक तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है जिसमें व अपने कोस्‍टार एलन पॉवेल को किस करती नजर आ रही हैं. दरअसल यह तसवीर न्‍यूयॉर्क में क्‍वांटिको सीजन 3 […]

विज्ञापन

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा इनदिनों अपने हॉलीवुड प्रोजेक्‍ट्स को लेकर बिजी है. फिलहाल वे अमेरिकी टीवी शो ‘क्‍वांटिको’ की शूटिंग कर रही हैं. इस शूटिंग की एक तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है जिसमें व अपने कोस्‍टार एलन पॉवेल को किस करती नजर आ रही हैं. दरअसल यह तसवीर न्‍यूयॉर्क में क्‍वांटिको सीजन 3 की शूटिंग की है, जब प्रियंका एलन का किस कर रही थीं और यह सीन कैमरे में कैद हो गया. क्‍वांटिकों में प्रियंका ने हमेशा खुद को बेबाक और बोल्‍ड पेश किया है.

https://www.instagram.com/p/BeFdw4ElyK4/

प्रियंका की तसवीरें जैसी की सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, ऐसे कयास लगाये जाने लगे कि अपने को-स्‍टार एलन के साथ अफेयर चल रहा है. लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है. प्रियंका चोपड़ा कर्ली हेयर में बेहद खूबसूरत लब रही है और उन्‍होंने बोल्ड ड्रेस के साथ वर्साचे का गाउन पहना है. जमा देनेवाली ठंड में प्रियंका का ये हॉट लुक बेहद खूबसूरत लग रहा है.

https://www.instagram.com/p/BeFeqL2nq7s/

क्‍वांटिकों का तीसरा सीजन शुरू होने जा रहा है और प्रियंका इसके लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं. हालांकि बॉलीवुड प्रोजेक्‍ट्स के लिए प्रियंका के पास समय नहीं है, लेकिन वे बतौर प्रोड्यूसर क्षेत्रीय सिनेमा में हाथ आजमा रही हैं. पिछले दिनों वे एक अवार्ड फंक्‍शन में परफॉर्म करने के लिए भारत लौटीं थी और कुछ समय बाद वापस विदेश लौट गई थीं.

https://www.instagram.com/p/BeFdzZ4FFCz/

बता दें ऐसा पहली बार नहीं है प्रियंका अपने बोल्‍ड तसवीर को लेकर चर्चाओं में हैं. इससे पहले भी क्‍वांटिकों की शूटिंग के दौरान उनके नहाने का, अपने कोस्‍टार के साथ इंटीमेट सीन करने का सीन वायरल हो चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola