ePaper

होली पर मिलिये इस डरावनी ''परी'' से, वीडियो देख रोंगटे खड़े हो जायेंगे

Updated at : 10 Jan 2018 12:24 PM (IST)
विज्ञापन
होली पर मिलिये इस डरावनी ''परी'' से, वीडियो देख रोंगटे खड़े हो जायेंगे

नयी दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा एक फ्रेंडली भूत बनने के बाद अब डरावनी परी के किरदार में नजर आयेंगी. फिल्‍म ‘फिल्‍लौरी’ में उनके ‘फ्रेंडली भूत’ वाले किरदार को सराहा गया था. अब उन्‍होंने एक डरावना रूप धरा है. इस साल होली के मौके पर दर्शक इस फिल्‍म का लुत्‍फ उठा पायेंगे. भारतीय क्रिकेटर विराट […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा एक फ्रेंडली भूत बनने के बाद अब डरावनी परी के किरदार में नजर आयेंगी. फिल्‍म ‘फिल्‍लौरी’ में उनके ‘फ्रेंडली भूत’ वाले किरदार को सराहा गया था. अब उन्‍होंने एक डरावना रूप धरा है. इस साल होली के मौके पर दर्शक इस फिल्‍म का लुत्‍फ उठा पायेंगे. भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से शादी के बाद अनुष्का शर्मा की पहली फिल्म परी दो मार्च को रिलीज होगी. यह अनुष्का के बैनर क्लीन स्लेट फिल्म्स की तीसरी फिल्म है जिसका निर्देशन प्रोसित रॉय ने किया है. वह पहली बार निर्देशन के क्षेत्र में हाथ आजमा रहे हैं. इसमें परमब्रत चटर्जी, रजत कपूर और रिताभरी चक्रवर्ती की भी भूमिकाएं हैं.

फिल्म निर्माताओं ने फिल्म का एक मोशन पोस्टर भी रिलीज किया है. हालांकि, इसकी कहानी के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया गया. अनुष्का ने इससे पहले एनएच10 और फिल्लौरी का निर्माण किया था. दोनों ही फिल्मों में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी.इस फिल्म के पिछले साल 13 जून को रिलीज हुए पहले लुक में अभिनेत्री डरावनी भूमिका में लग रही हैं.

इस फिल्‍म के अलावा अनुष्‍का आनंद एल रॉय की फिल्‍म ‘जीरो’ में नजर आनेवाली हैं. हाल ही में वे साउथ अफ्रीका से लौटकर सेट पर पहुंची थी जहां शाहरुख खान सहित पूरी टीम ने उनका शानदार स्‍वागत किया था. अनुष्‍का ने इसका एक फोटो भी शेयर किया था. फिल्‍म में शाहरुख, अनुष्‍का के अलावा कैटरीना कैफ भी मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म का टीजर लॉन्‍च हो चुका है. फिल्‍म में शाहरुख एक बौने का किरदार निभा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola