टाइगर के रास्ते नहीं आना चाहते रणबीर, बदल दी ''दत्त बायोपिक'' की रिलीज डेट

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर पिछले काफी दिनों से अपनी आगामी संजय दत्त बायोपिक फिल्म को लेकर चर्चाओं में हैं. उनका इस फिल्म का लुक भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है. अब फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है. राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 29 जून को […]
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर पिछले काफी दिनों से अपनी आगामी संजय दत्त बायोपिक फिल्म को लेकर चर्चाओं में हैं. उनका इस फिल्म का लुक भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है. अब फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है. राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 29 जून को बडे पर्दे पर रिलीज होगी. फिल्म के निर्माता विधु विनोद चोपडा और राजकुमार हिरानी हैं. पहले यह फिल्म 30 मार्च को रिलीज होने वाली थी.
अगर यह फिल्म 30 मार्च को रिलीज होती तो यह टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी 2’ से बॉक्स ऑफिस पर भिड़ती. निर्देशक ने ट्वीट कर फिल्म की रिलीज तारीख की जानकारी दी. उन्होंने लिखा, दत्त बायोपिक 29 जून को रिलीज होगी. बायोपिक में मनीषा कोइराला, परेश रावल, अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा और सोनम कपूर जैसे सितारे भी नजर आएंगे.
The no-holds-barred story of Sanjay Dutt, directed by @RajkumarHirani, #DuttBiopic releasing on June 29! A Fox Star Studios presentation, produced by Vidhu Vinod Chopra and #RajkumarHirani. #RanbirKapoor
— Star Studio18 (@starstudio18_) January 5, 2018
इस बायोपिक फिल्म को विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी की हिट जोड़ी बना रही है. हिरानी इससे पहले ‘थ्री ईडियट्स’ और ‘पीके’ जैसी सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं. इस फिल्म को बेहद खास बताया जा रहा है. रणबीर ने खुद को संजय दत्त के किरदार में ढालने के लिए उनके हेयरस्टाइल, कपड़ों से लेकर उनके हाव-भाव हर स्टाइल पर बारीकी से रिसर्च किया है. वायरल हुए उनके लुक ने सबको हैरान कर दिया था क्योंकि वे उन तसवीरें संजय दत्त की तरह दिख रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




