मॉम करीना के नक्शेकदम पर तैमूर, खूब VIRAL हो रहा है ये नया वीडियो
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Dec 2017 10:11 AM
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इंडस्ट्री की खूबसूरत और स्टाइलिश अभिनेत्रियों में से एक हैं. अब तैमूर भी अपनी मॉम के नक्शेकदम पर चल पड़े हैं. करीना अक्सर सनग्लासेस में स्टनिंग लुक देती नजर आती हैं. अब तैमूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वे सनग्लासेस में नजर आ […]
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इंडस्ट्री की खूबसूरत और स्टाइलिश अभिनेत्रियों में से एक हैं. अब तैमूर भी अपनी मॉम के नक्शेकदम पर चल पड़े हैं. करीना अक्सर सनग्लासेस में स्टनिंग लुक देती नजर आती हैं. अब तैमूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वे सनग्लासेस में नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में वे क्यूट होने के साथ-साथ स्टार किड होने की भी छाप छोड़ रहे हैं.
20 दिसंबर को तैमूर का पहला जन्मदिन पटौदी पैलेस में मनाया गया था. इस दौरान उन्होंने केक पार्टी के साथ-साथ पापा सैफ अली खान के साथ घुड़सवारी का आनंद भी लिया था. वहीं वे ट्रैक्टर में भी घूमते दिखे थे. तैमूर के बर्थडे पर कपूर फैमिली के करीबी लोग ही शामिल हुए थे.
https://www.instagram.com/p/BdIG05kH5Vi/
बर्थडे से लेकर क्रिसमस तक करीना और सैफ बेटे तैमूर के साथ हर पल को खूब इंज्वॉय कर रही है. जिसकी तसवीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है. अब खबरें है कि सैफीना न्यू ईयर पार्टी की तैयारी में जुट गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










