ePaper

पद्मावती रिलीज : संसदीय पैनल के समक्ष पेश होंगे भंसाली

Updated at : 30 Nov 2017 1:26 PM (IST)
विज्ञापन
पद्मावती रिलीज : संसदीय पैनल के समक्ष पेश होंगे भंसाली

मुंबई : फिल्म पद्मावती के निर्देशक संजय लीला भंसाली और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी आज एक संसदीय पैनल के समक्ष पेश होंगे. वह फिल्म को लेकर जारी विवाद पर चर्चा करेंगे सेंसर बोर्ड के सूत्रों ने यह बताया.यह बैठक आज दोपहर हो सकती है. इसमें शामिल होने के लिए भंसाली आज […]

विज्ञापन
मुंबई : फिल्म पद्मावती के निर्देशक संजय लीला भंसाली और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी आज एक संसदीय पैनल के समक्ष पेश होंगे. वह फिल्म को लेकर जारी विवाद पर चर्चा करेंगे सेंसर बोर्ड के सूत्रों ने यह बताया.यह बैठक आज दोपहर हो सकती है. इसमें शामिल होने के लिए भंसाली आज सुबह रवाना हो गए.
सेंसर बोर्ड के एक सूत्र ने बताया, यह सच है कि सीबीएफसी और भंसाली के बीच फिल्म पद्मावती को लेकर संसदीय पैनल ने आज बैठक बुलाई है. सूचना एवं प्रसारण पर 30 सदस्यीय संसदीय पैनल ने फिल्म के निर्माताओं और मंत्रालय (सूचना एवं प्रसारण) के अधिकारियों से बैठक में शामिल होने और फिल्म से जुडे विवाद पर जानकारी देने को कहा है.
भंसाली प्रोडक्शन्स और वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स ने फिल्म का सह-निर्माण किया है. हालांकि वायकम 18 के अधिकारियों ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है. पैनल के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने 28 नवंबर को पीटीआई…भाषा को बताया था, पैनल ने भंसाली और जोशी से पेश होने और फिल्म पर अपने विचार रखने को कहा है. वह पैनल के समक्ष अपना मामला रख सकते हैं. सदस्यों ने फिल्म के निर्माताओं को बुलाने का भी फैसला किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola