IFFI 2017: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को रास न आई राजकुमार राव की ये बात, मंच से दिया ऐसा जवाब
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Nov 2017 2:09 PM
पणजी: 48वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में कई बॉलीवुड सेलीब्रिटीज के साथ-साथ केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने भी शिरकत की. मौके पर स्मृति ईरानी ने इस बात पर जोर दिया कि उनकी भाजपा सरकार सहिष्णु है और उसे मजाक को मजाक की तरह ही लेना आता है. वहीं समारोह की मेजबानी कर रहे […]
पणजी: 48वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में कई बॉलीवुड सेलीब्रिटीज के साथ-साथ केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने भी शिरकत की. मौके पर स्मृति ईरानी ने इस बात पर जोर दिया कि उनकी भाजपा सरकार सहिष्णु है और उसे मजाक को मजाक की तरह ही लेना आता है. वहीं समारोह की मेजबानी कर रहे अभिनेता राजकुमार राव ने एक मजाक किया जो स्मृति ईरानी को पसंद नहीं आया.
दरअसल समारोह की मेजबानी राजकुमार राव और अभिनेत्री राधिका आप्टे कर रहे थे. मौके पर राजकुमार राव ने निर्देशक माजिद मजीदी की बात करते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि, इत्तेफाक की बात है माजिद भी ईरानी है और हमारी मंत्री भी ईरानी हैं. उनके इस मजाक पर वहां बैठे लोग हंस पड़े, स्मृति ईरानी भी मुस्कुरा दीं.
बता दें कि माजिद मजीदी की फिल्म ‘बियोंड द क्लाउड्स’ से इस महोत्सव की शुरुआत हुई. मुंबई की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म में शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर और मालविका मोहनन जैसे कलाकारों ने काम किया है.
बाद में स्मृति ईरानी ने मंच पर अपने संबोधन में राव की ओर देखते हुए कहा,’ राजकुमार राव, यह बात देशभर में जानी चाहिये कि आज अगर तुमने मजाक किया तो सिर्फ ईरानी के नाम पर एक मंत्री का किया, जो दिखाता है कि एक सरकार के तौर पर हम कितने टॉलरेंट हैं.’ स्मृति ने यहीं अपनी बात खत्म नहीं की.
उन्होंने आगे यह भी कह दिया कि,’ राजकुमार मैं राजकुमार मैं आपको धन्यवाद देना चाहूंगी कि अब कम से कम कोई यह नहीं कहेगा कि बीजेपी वालों ने ऐसा कहने पर एक्टर की टांग तोड़ दी!’
दरअसल स्मृति ने राजकुमार राव की टूटी टांगों की ओर इशारा करके यह तंज कसा. बता दें कुछ हफ्तों पहले एक टीवी सेट पर डांस परफॉर्मेंस के दौरान उनकी टांगों में फ्रैक्चर आ गया था. इसकी तसवीर राव ने ट्विटर पर शेयर की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










