ePaper

2.0: आसमान की ऊंचाई से उतरा पोस्‍टर, अब बुर्ज खलीफा में म्‍यूजिक लॉन्‍च

Updated at : 28 Oct 2017 10:19 AM (IST)
विज्ञापन
2.0: आसमान की ऊंचाई से उतरा पोस्‍टर, अब बुर्ज खलीफा में म्‍यूजिक लॉन्‍च

सुपरस्‍टार रजनीकांत और अक्षय कुमार की आगामी मेगा बजट फिल्‍म ‘2.0’ शुरुआत से ही सुर्खियों में हैं. हाल ही में इस फिल्‍म का म्‍यूजिक दुबई की इमारत बुर्ज खलीफा की इमरात में लॉन्‍च किया गया. म्‍यूजिक लॉन्‍च के पोस्‍टर को स्‍काई डाइविंग के जरिये लॉन्‍च किया गया. बताया जा रहा है कि इस ग्रैंड इवेंट […]

विज्ञापन

सुपरस्‍टार रजनीकांत और अक्षय कुमार की आगामी मेगा बजट फिल्‍म ‘2.0’ शुरुआत से ही सुर्खियों में हैं. हाल ही में इस फिल्‍म का म्‍यूजिक दुबई की इमारत बुर्ज खलीफा की इमरात में लॉन्‍च किया गया. म्‍यूजिक लॉन्‍च के पोस्‍टर को स्‍काई डाइविंग के जरिये लॉन्‍च किया गया. बताया जा रहा है कि इस ग्रैंड इवेंट पर लगभग 15 करोड़ रुपये का खर्च आया है. इस इवेंट में बड़ी तदाद में फैंस पहुंचे थे. इस फिल्म का कुल बजट 400 करोड़ का है.

आसमान की ऊंचाई से फिल्‍म के पोस्‍टर को लेकर कूदने से लेकर म्‍यूजिक डायरेक्‍टर ए आर रहमान की लाइव परफॉरमेंस तक यहां सबकुछ बेहद दिलचस्‍प था जिसे लोग देखते रह गये.

म्‍यूजिक लॉन्‍च कार्यक्रम में रजनीकांत, अक्षय कुमार, ए आर रहमान और एमी जैक्‍सन सहित फिल्‍म की पूरी स्‍टार कास्‍ट मौजूद थी.

बॉलीवुड के जानेमाने फिल्‍ममेंकर और होस्‍ट करण जौहर इस म्‍यूजिक इवेंट को होस्‍ट करते नजर आये. मंच पर उनका साथ ‘बाहुबली’ के भल्‍लादेव यानी राणा दग्‍गूबाती ने दिया.

इतने भारी बजट वाली ये पहली एशियाई फिल्म बताई जा रही है. इसे वर्ल्डवाइड 7000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा.

फिल्‍म में पहली बार अक्षय विलेन के किरदार में नजर आ रहे हैं. अक्षय का ‘डरावना’ लुक पहले ही रिलीज कर दिया गया है. फिल्म की खासियत यह है कि इसे 3डी में शूट किया गया है.

फिल्म का संगीत एआर रहमान ने दिया है जिन्‍होंने इस इवेंट में लाइव परर्फोमेंस दिया. फिल्म का निर्देशन एस. शंकर ने किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola