ePaper

कॉमेडी फिल्मों को कभी सराहा नहीं जाता: रोहित शेट्टी

Updated at : 27 Oct 2017 10:05 AM (IST)
विज्ञापन
कॉमेडी फिल्मों को कभी सराहा नहीं जाता: रोहित शेट्टी

मुंबई: रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल अगेन पर समीक्षक भले ही मेहरबान न हो लेकिन निर्देशक बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को मिल रही दर्शकों की मेहरबानी से काफी खुश हैं. ‘गोलमाल अगेन’ रोहित की अभी तक की सबसे बडी लागत से बनी फिल्म है. बताया जा रहा है कि 3,500 स्क्रीन पर रिलीज हुई फिल्म […]

विज्ञापन

मुंबई: रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल अगेन पर समीक्षक भले ही मेहरबान न हो लेकिन निर्देशक बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को मिल रही दर्शकों की मेहरबानी से काफी खुश हैं. ‘गोलमाल अगेन’ रोहित की अभी तक की सबसे बडी लागत से बनी फिल्म है. बताया जा रहा है कि 3,500 स्क्रीन पर रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन 30 करोड रुपये की कमाई की थी.

44 वर्षीय फिल्मकार ने कहा, गोलमाल अगेन को इस साल की सबसे बडी ओपनिंग मिली और वह सबसे जल्दी 100 करोड रुपये के क्लब में शामिल हुई. फिल्म देखने के बाद हमें यकीन था कि फिल्म चलेगी ,लेकिन कितना चलेगी इसका हमें अंदाजा नहीं था. हमने नहीं सोचा था कि हमें इतनी जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिलेगी. लेकिन हमें यकीन था कि दर्शक परिवार के साथ फिल्म देखने जरुर आएंगे.

20 अक्तूबर को बडे पर्दे पर रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म ने पहले पांच दिनों में देश में 116.89 करोड रुपये की कमाई की है. शेट्टी ने कहा कि वह समीक्षा से कभी हतोत्साहित नहीं होते क्योंकि वह हमेशा दर्शकों से मिलने वाली प्रतिक्रिया पर ध्यान देते हैं.

उन्होंने कहा, यह मेरी 10वीं फिल्म हैं और मैं 27 साल से निर्देशन कर रहा हूं. मुझे पता है ऐसा (नकारात्मक समीक्षा मिलना) होता है. लेकिन मैं समीक्षा नहीं पढता. दर्शकों की प्रतिक्रिया और बॉक्स ऑफिस कमाई से आपको पता चल जाता है कि फिल्म को कितना सराहा गया है.

शेट्टी ने कहा, कॉमेडी फिल्मों को हमेशा कम आंका जाता है और उन्हें कभी सराहा नहीं जाता. इसलिए आप उनसे निराश नहीं हो सकते और न ही उन्हें गंभीरता से ले सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola