ईशा देओल के बाद मां बनीं ''गजनी गर्ल'' असिन, बेटी को दिया जन्म
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Oct 2017 10:27 AM
बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक और खुशखबरी आ रही है. एक्ट्रेस असिन मां बन गई हैं. उन्होंने मंगलवार को एक बेटी को जन्म दिया है. हालांकि असिन ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को पूरी तरह से छुपाकर रखा था, लेकिन बेटी के जन्म के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी. ईशा देओल भी 20 अक्टूबर […]
बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक और खुशखबरी आ रही है. एक्ट्रेस असिन मां बन गई हैं. उन्होंने मंगलवार को एक बेटी को जन्म दिया है. हालांकि असिन ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को पूरी तरह से छुपाकर रखा था, लेकिन बेटी के जन्म के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी. ईशा देओल भी 20 अक्टूबर को एक प्यारी सी बेटी की मां बनीं हैं जिसका नाम राध्या रखा गया है.
असिन पिछले काफी समय से बड़े पर्दे से दूर है और उन्होंने खुद को सोशल मीडिया से भी दूर रखा है. लेकिन घर में नये मेहमान के आने की खुशी असिन ने इंस्टाग्राम पर जाहिर ही है. उन्होंने एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा,’ आज अपनी बेटी की आने की खबर बताते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है. आपकी दुआओं और प्यार के लिए आप सभी का शुक्रिया. ये मेरा बर्थडे गिफ्ट है.’
https://www.instagram.com/p/Bao4etLFp4C/
असिन ने साल जनवरी 2016 में माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा से शादी की थी. दोनों ने दो सालों तक एकदूसरे को डेट किया और फिर शादी करने का फैसला किया. दोनों ने कभी मीडिया के सामने अपने अफेयर को लेकर कोई चर्चा नहीं की. अचानक असिन और राहुल की शादी की खबर ने सबको चौंका दिया था.
https://www.instagram.com/p/BO7IWEoAL1v/
बता दें कि असिन के लिए यह मौका बेहद खास है. 24 अक्टूबर को उन्होंने बेटी को जन्म दिया और 26 अक्टूबर उनका बर्थडे है. असिन ने फिल्म ‘गजनी’ के जरिये बॉलीवुड में इंट्री की थी. फिल्म में वे आमिर खान के आपोजिट नजर आई थीं.
यहां भी पढ़ें: ईशा देओल की बेटी का हुआ नामकरण, नानी हेमा मालिनी ने बताया क्यों रखा ये नाम
असिन साउथ इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम है. उनकी आखिरी फिल्म ‘ऑल इज वेल’ थी जिसमें वे अभिषेक बच्चन संग नजर आई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










