''पद्मावती'' को लेकर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया अपना अनुभव, जानें क्या कहा ?
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Oct 2017 12:42 PM
मुंबई: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कहा है कि वह संजय लीला भंसाली के साथ आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ में काम करने लिये खुद को बहुत भाग्यशाली महसूस करती हैं, लेकिन इसकी शूटिंग का अनुभव बहुत थकाऊ रहा. उल्लेखनीय है कि इससे पहले 31 वर्षीया अभिनेत्री दीपिका, भंसाली के साथ गोलियों की ‘रासलीला: रामलीला’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ […]
मुंबई: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कहा है कि वह संजय लीला भंसाली के साथ आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ में काम करने लिये खुद को बहुत भाग्यशाली महसूस करती हैं, लेकिन इसकी शूटिंग का अनुभव बहुत थकाऊ रहा. उल्लेखनीय है कि इससे पहले 31 वर्षीया अभिनेत्री दीपिका, भंसाली के साथ गोलियों की ‘रासलीला: रामलीला’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ में काम कर चुकी हैं. दीपिका ने कहा कि रानी पद्मावती का किरदार उनकी करियर की सबसे यादगार भूमिकाओं में से एक है.
उन्होंने कहा, मैं खुद को बहुत सौभाग्यशाली महसूस करती हूं कि मैंने संजय लीला भंसाली जैसे दिग्गज निर्देशक के साथ बार-बार काम किया है. दीपिका ने कहा, पांच साल के दौरान एक के बाद एक लगातार तीन फिल्मों में, मेरा किरदार बेहद चुनौतीपूर्ण, शक्तिशाली और उस प्रकार का रहा जिस प्रकार की भूमिकायें महिलाओं को देने के लिये भंसाली को जाना जाता है.’
उन्होंने कहा, ‘पद्मावती’ का अनुभव बहुत थकाऊ रहा…हमने सात आठ महीनों तक बिना रुके काम किया. उल्लेखनीय है कि इस पीरियड-फिल्म में शाहिद कपूर ने महारावल रतन सिंह का किरदार निभाया है, जो एक राजपूत राजा हैं और पद्मावती के पति हैं.
द्मावती का किरदार दीपिका ने निभाया है, जबकि रणवीर सिंह ने दिल्ली के सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका अदा की है, जो पद्मावती के प्रेम में पड जाता है.
दीपिका पादुकोण यहां हेमा मालिनी के आत्मकथा ‘हेमा मालिनी : बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल’ के विमोचन के मौके पर बोल रही थीं. हेमा मालिनी ने यहां गुलजार की फिल्म मीरा की शूटिंग के संस्मरण याद किये. इस फिल्म में उन्होंने राजपूत राजकुमारी मीरा की भूमिका अदा की थी, जो भगवान कृष्ण की दीवानी थी.
दीपिका ने कहा कि हालांकि अब फिल्मों के बजट में बहुत बढोतरी हो गयी है, लेकिन अभी भी फिल्मकार को अपनी कल्पना को साकार करने के लिए और अधिक पूंजी की जरुरत होती है. ‘पद्मावती’ एक दिसंबर को रिलीज हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










