रणवीर सिंह के बारे में ये क्या बोल गये रणबीर कपूर...!
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Oct 2017 3:38 PM
अभिनेता रणवीर सिंह और रणबीर कपूर को भले ही कोई सीधा कनेक्शन न हो, लेकिन दीपिका पादुकोण की वजह से उन दोनों का नाम अक्सर साथ में लिया जाता रहा है. रणबीर कपूर, दीपिका को डेट कर चुके हैं, वहीं रणवीर के बारे में कहा जाता है कि वो दीपिको डेट कर रहे हैं. कई […]
अभिनेता रणवीर सिंह और रणबीर कपूर को भले ही कोई सीधा कनेक्शन न हो, लेकिन दीपिका पादुकोण की वजह से उन दोनों का नाम अक्सर साथ में लिया जाता रहा है. रणबीर कपूर, दीपिका को डेट कर चुके हैं, वहीं रणवीर के बारे में कहा जाता है कि वो दीपिको डेट कर रहे हैं. कई बार ऐसी अफवाहें भी उड़ी कि दोनों जल्द ही शादी करनेवाले हैं. वहीं दूसरी तरफ रणबीर और रणवीर को लेकर कहा जा रहा था कि दोनों एकदूसरे को पसंद नहीं करते हैं.
लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हैं. हाल ही में दोनों स्टार्स को लेकर एक दिलचस्प बात सामने आई है. फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार रणबीर ने रणवीर के बारे में कुछ ऐसा कहा है जिसे सुनकर किसी को भी हैरानी हो सकती है. हाल ही में मुंबई में एक फिल्म फेस्टिवल के दौरान रणबीर से पूछा गया कि उनके फेवरेट एक्टर कौन हैं?
इस बात का जवाब देते हुए अभिनेता ने कहा उनके फेवरेट एक्टर रणवीर सिंह हैं. हालांकि फेवरेट एक्ट्रेस में उन्होंने आलिया भट्ट को और करण जौहर का फेवरेट डायरेकटर बताया.
रणबीर और रणवीर इससे पहले एक चैट शो में नजर आ चुके हैं. शो में रणबीर ने कहा था कि हम बेस्ट फ्रेंड नहीं हैं, लेकिन मुझे उनका काम पसंद है और बतौर इंसान रणवीर मुझे अच्छे लगते हैं. दोनों इस शो के दौरान खूब मस्ती भी करते नजर आये थे.
बता दें कि रणवीर सिंह इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर बिजी हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस ट्रेलर में रणवीर के लुक को खूब पसंद किया जा रहा है. फिल्म में दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं. संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 1 दिंसबर को रिलीज हो रही है.
वहीं रणबीर कपूर इनदिनों संजय दत्त की बायोपिक फिल्म को लेकर बिजी हैं. फिल्म के लिए उन्होंने भी अपना लुक चेंज किया है. राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणबीर संजय दत्त की भूमिका में नजर आनेवाले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










