फिल्म ''न्यूटन'' का वह खटिया, जिसे पंकज ने सोशल मीडिया पर किया शेयर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Sep 2017 8:07 AM
मुंबई : भारतीय फिल्म संघ (एफएफआई) ने शुक्रवार को घोषणा की कि निर्देशक अमित मसूरकर की राजनीतिक व्यंग्य आधारित फिल्म न्यूटन ऑस्कर 2018 के लिये भारत की ओर से आधिकारिक रुप से भेजी जायेगी. इस खबर के बाद फिल्म के अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने खुशी जाहिर की और सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की. […]
मुंबई : भारतीय फिल्म संघ (एफएफआई) ने शुक्रवार को घोषणा की कि निर्देशक अमित मसूरकर की राजनीतिक व्यंग्य आधारित फिल्म न्यूटन ऑस्कर 2018 के लिये भारत की ओर से आधिकारिक रुप से भेजी जायेगी. इस खबर के बाद फिल्म के अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने खुशी जाहिर की और सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की.
पंकज त्रिपाठी ने अपने फेसबुक वॉल पर लिखा कि – भारत को ऑस्कर में प्रतिनिधित्व करेगी न्यूटन …इस खटिया पर लेट के दल्ली राजहरा के जंगलों में न्यूटन शूट किया है… इस कोट के साथ उन्होंने छह फोटो भी शेयर किया. आपको बता दें कि फिल्म में राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं.
फिल्म रिव्यू – संजय की कमबैक फिल्म भर है #Bhoomi
तेलुगू निर्माता सी वी रेड्डी की अगुवाई में एफएफआई की चयन समिति ने सर्वसम्मति से हिंदी फिल्म का चयन किया है. एफएफआई महासचिव सुप्रण सेन ने बताया कि ऑस्कर के लिये भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के तौर पर न्यूटन को चुना गया है. इस साल की 26 फिल्मों में से इस फिल्म को सर्वसम्मति से चुना गया.
फिल्म में पंकज त्रिपाठी, रघुवीर यादव और अंजलि पाटिल ने भी अभिनय किया है. ‘न्यूटन’ निर्देशक मसूरकर की दूसरी फिल्म है. आपको बता दें कि पंकज त्रिपाठी बिहार के गोपालगंज जिला के रहने वाले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










