ePaper

ऑस्‍कर जायेगी राजकुमार राव की फिल्‍म ''न्‍यूटन'', आज ही हुई है रिलीज

Updated at : 22 Sep 2017 3:08 PM (IST)
विज्ञापन
ऑस्‍कर जायेगी राजकुमार राव की फिल्‍म ''न्‍यूटन'', आज ही हुई है रिलीज

मुंबई: भारतीय फिल्म संघ (एफएफआई) ने आज घोषणा की कि निर्देशक अमित मसूरकर की राजनीतिक व्यंग्य आधारित फिल्म न्यूटन ऑस्कर 2018 के लिये भारत की ओर से आधिकारिक रुप से भेजी जायेगी. फिल्म में राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं. तेलुगू निर्माता सी वी रेड्डी की अगुवाई में एफएफआई की चयन समिति ने सर्वसम्मति से […]

विज्ञापन

मुंबई: भारतीय फिल्म संघ (एफएफआई) ने आज घोषणा की कि निर्देशक अमित मसूरकर की राजनीतिक व्यंग्य आधारित फिल्म न्यूटन ऑस्कर 2018 के लिये भारत की ओर से आधिकारिक रुप से भेजी जायेगी. फिल्म में राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं. तेलुगू निर्माता सी वी रेड्डी की अगुवाई में एफएफआई की चयन समिति ने सर्वसम्मति से हिंदी फिल्म का चयन किया.

एफएफआई महासचिव सुप्रण सेन ने बताया, ऑस्कर के लिये भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के तौर पर न्यूटन को चुना गया है. इस साल की 26 फिल्मों में से इस फिल्म को सर्वसम्मति से चुना गया. अभिनेता राजकुमार राव ने कहा कि ऑस्कर के लिये इस फिल्म के चयन का फैसला सोने पे सुहागा है. फिल्म आज ही व्यावसायिक रुप से रिलीज हुई है.

अभिनेता ने कहा, यह वाकई में एक ईमानदार फिल्म है और हमें पहले से ही इसे लेकर जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिल रही है. फिल्म को आगे तक ले जाने के लिये हम पूरी ताकत झोंक देंगे. निर्देशक मसूरकर ने कहा कि यह हमारी टीम के लिये दोहरा जश्न है.

निर्देशक ने कहा, हमलोग वाकई में बहुत खुश हैं. फिल्म के आज रिलीज होने की बात ने भी हमारी खुशी को दोगुना कर दिया है. हमें उम्मीद है कि फिल्म देखने के लिये लोग अब वाकई में सिनेमा हॉल का रख करेंगे. फिल्म एक राजनीतिक व्यंग्य है और इसकी कहानी एक ईमानदार चुनाव अधिकारी के ईद गिर्द घूमती है जो छत्तीसगढ के नक्सलवाद प्रभावित इलाका में मुक्त एवं निष्पक्ष चुनाव आयोजित करने का प्रयास करता है.

फिल्म में पंकज त्रिपाठी, रघुवीर यादव और अंजलि पाटिल ने भी अभिनय किया है. ‘न्यूटन’ निर्देशक मसूरकर की दूसरी फिल्म है. वर्ष 2014 में उन्होंने सुलेमानी कीडा नामक फिल्म का निर्देशन किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola