एक बार फिर नजर आयेगी अमिताभ व हेमा की जोड़ी
Updated at : 09 Sep 2017 1:23 PM (IST)
विज्ञापन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी की सुपरहिट जोड़ी फिर से साथ नजर आयेगी. अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी ने ‘वादी-ए-कश्मीर’ नाम की लघु फिल्म में काम किया है, जिसका मकसद कश्मीर के साथ एकता के संदेश का प्रसार करना है. हेमा मालिनी ने कहा, एक भारतीय के रूप में यह फिल्म […]
विज्ञापन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी की सुपरहिट जोड़ी फिर से साथ नजर आयेगी. अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी ने ‘वादी-ए-कश्मीर’ नाम की लघु फिल्म में काम किया है, जिसका मकसद कश्मीर के साथ एकता के संदेश का प्रसार करना है.
हेमा मालिनी ने कहा, एक भारतीय के रूप में यह फिल्म मेरा कश्मीर तक पहुंचने और घाटी के हमारे भाई-बहनों के दिलों को छूने का प्रयास है. घाटी के लोगों और कश्मीर की खूबसूरती दर्शाने वाली ‘वादी-ए-कश्मीर’ केंट आरओ सिस्टम्स लिमिटेड की पेशकश है. फिल्म में शंकर-एहसान-लॉय ने संगीत दिया है और गुलजार ने गीत लिखे हैं.प्रदीप सरकार ने इसका निर्देशन किया है.
प्रदीप सरकार ने बताया कि ’62 की उम्र में प्यार में पड़ना संभव है. मेरे साथ यह तब हुआ, जब मैं कश्मीर से मिला. हालांकि, यह मेरी कश्मीर की पहली यात्रा थी लेकिन ऐसा लगा कि जैसे मैं इस जगह को जानता था. इस फिल्म में कश्मीर की खूबसूरती को उतारने की कोशिश की है.
बिग बी ने कहा, मराठी सिनेमा ने काफी उन्नति की है :अमिताभ बच्चन का कहना है कि मराठी सिनेमा ने काफी उन्नति कर ली है. अमिताभ ने मराठी सिनेमा की सराहना करते हुए कहा कि इसने हाल के वर्षो में ‘काफी प्रगति’ कर ली है. अमिताभ ने ट्विटर पर मराठी फिल्म ‘ब्यॉयज’ का लिंक शेयर किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




