शिल्पा शेट्टी की तस्वीर ली, तो बाउंसर्स ने फोटोग्राफर्स को जमकर पीटा, देखें VIDEO
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Sep 2017 10:52 AM
मुंबई: शिल्पा शेट्टी की तस्वीर लेना फोटोग्राफर्स को महंगा पड़ा. होटस के बाउंसर्स ने तस्वीर लेने के बाद दो फोटोग्राफर की जमकर धुनाई की. हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि शिल्पा ने इनकी शिकायत की या किसी और की शिकायत के बाद दोनों फोटोग्राफर्स के साथ यह व्यवहार किया गया. दोनों फोटोग्राफर्स ने […]
मुंबई: शिल्पा शेट्टी की तस्वीर लेना फोटोग्राफर्स को महंगा पड़ा. होटस के बाउंसर्स ने तस्वीर लेने के बाद दो फोटोग्राफर की जमकर धुनाई की. हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि शिल्पा ने इनकी शिकायत की या किसी और की शिकायत के बाद दोनों फोटोग्राफर्स के साथ यह व्यवहार किया गया. दोनों फोटोग्राफर्स ने थाने में शिकायत दर्ज करायी जिसके बाद दो बाउसर्स को गिरफ्तार कर लिया गया. शिल्पा शेट्टी और राज कुंंद्रा मुंबई के खार इलाके के एक होटल से रात के 1 से 2 बजे के बीच बाहर निकल रहे थे. जैसे ही दोनों बाहर निकले फोटोग्राफर्स ने तस्वीर लेनी शुरू कर दी.
Scuffle b/w bouncers of a restaurant& 2 photographers for taking pics of Shilpa Shetty&Raj Kundra while leaving,y'day.FIR registered #Mumbai pic.twitter.com/lO8ASrU8RV
— ANI (@ANI) September 8, 2017
शिल्पा शेट्टी और राज ने खड़े होकर तस्वीर खींचवाई पोज दिया लेकिन उनके जाने के बाद होटल से बाउंसर्स निकले और दोनों फोटोग्राफर्स की जमकर पिटाई कर दी. फोटोग्राफर्स को इतना मारा कि उनके कपड़े फट गये चेहरे से खून निकलने लगा. दोनों फोटोग्राफर्स ने कहा, घटना के बाद हमने पुलिस को फोन किया लेकिन कोई जवाब नहीं आया. सुबह जब पुलिस को जानकारी दी गयी तो दोनों गार्डस को गिरफ्तार कर लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










