परिणीति के साथ काम करने को लेकर इतने क्यों उत्साहित हैं अर्जुन कपूर?
Updated at : 07 Sep 2017 12:11 PM (IST)
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं. अर्जुन ने परिणीति के साथ वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म इश्कजादे में काम किया था. बतौर अभिनेता अर्जुन ने फिल्म इश्कजादे से अपने करियर की शुरुआत की थी.अर्जुन और परिणीति फिल्मकार दिबाकर बनर्जी की आगामी फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ में […]
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं. अर्जुन ने परिणीति के साथ वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म इश्कजादे में काम किया था. बतौर अभिनेता अर्जुन ने फिल्म इश्कजादे से अपने करियर की शुरुआत की थी.अर्जुन और परिणीति फिल्मकार दिबाकर बनर्जी की आगामी फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ में साथ काम कर रहे हैं.
अर्जुन का कहना है कि उन्हें परिणीति के साथ दोबारा काम करने के दौरान सहजता व असहजता दोनों भावनाएं ही महसूस होने वाली हैं. अर्जुन ने बताया, “हम दोनों ही उत्साहित हैं. हम इश्कजादे के बाद से ही संपर्क में हैं. लेकिन हमने बहुत समय से साथ में काम नहीं किया है. इस बीच हमने एक विज्ञापन किया था. इसके बाद भी दोबारा साथ काम करने को लेकर सहजता व घबराहट दोनों महसूस होगीं.” अर्जुन ने कहा कि वह परिणीति के काम में वृद्धि को देखने को उत्साहित हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




