ePaper

इस स्‍टार से मिलने को बेताब हैं श्रद्धा कपूर

Updated at : 06 Sep 2017 3:07 PM (IST)
विज्ञापन
इस स्‍टार से मिलने को बेताब हैं श्रद्धा कपूर

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी आगामी फिल्‍म ‘हसीना’ को लेकर बिजी हैं. फिल्‍म में पहली बार वे रोमांटिक किरदार से निकलकर गंभीर किरदार में नजर आनेवाली हैं. फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और श्रद्धा को लुक को पसंद भी किया जा रहा है. लेकिन पिछले कुछ दिनों से श्रद्धा एक एक्‍टर से मिलने […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी आगामी फिल्‍म ‘हसीना’ को लेकर बिजी हैं. फिल्‍म में पहली बार वे रोमांटिक किरदार से निकलकर गंभीर किरदार में नजर आनेवाली हैं. फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और श्रद्धा को लुक को पसंद भी किया जा रहा है. लेकिन पिछले कुछ दिनों से श्रद्धा एक एक्‍टर से मिलने के लिए बेताब हैं और मिलने के लिए वो बस उनके एक हां का इंतजार कर रही हैं. जी हां हम बात कर रहे हैं ‘बाहुबली’ स्‍टार प्रभास की. जब ये उनकी फिल्‍म ‘बाहुबली’ रिलीज हुई है आम लोगों के साथ फिल्‍म इंडस्‍ट्री के लोग भी उनके फैन हो गये हैं.

‘बाहुबली’ के बाद अब प्रभास अपनी आगामी फिल्‍म ‘साहो’ को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्‍म के उनके आपोजिट श्रद्धा कपूर नजर आनेवाली हैं. श्रद्धा अपने इस रोल को लेकर खासा उत्‍साहित और प्रभास से मिलने के लिए भी बेकरार हैं. दरअसल श्रद्धा और प्रभास अभी तक एकदूसरे से मिले नहीं हैं. हालांकि श्रद्धा ने शूट से पहले प्रभास को मिलने के लिए भी कहा है कि लेकिन प्रभास ने उनसे मिलने के लिए हां नहीं कहा है. ‘आशिकी’ गर्ल बस उनकी हां का इंतजार कर रही है.

हाल ही में श्रद्धा ने अपने एक इंटरव्‍यू में कहा कि मैं और प्रभास अभी तक मिले नहीं हैं लेकिन मैं उनसे मिलने के लिए मरी जा रही हूं. हालांकि हम फोन और मैसेज के एकदूसरे से बात करते हैं और एकदूसरे के संपर्क में भी हैं, लेकिन अभी तक मैं प्रभास से फेस टू फेस नहीं मिली हूं. हम लोग इसी महीने फिल्‍म की शूटिंग शुरू करेंगे. वह इस बात से वाकिफ हैं कि मैं उनकी बहुत बड़ी फैन हूं और वह भी मुझसे मिलने के लिए उत्‍साहित हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola