ePaper

बॉक्‍स ऑफिस पर ''बाहुबली 2'' का रिकॉर्ड तोड़ रही है यह फिल्‍म, जानें कमाई ?

Updated at : 06 Sep 2017 8:44 AM (IST)
विज्ञापन
बॉक्‍स ऑफिस पर ''बाहुबली 2'' का रिकॉर्ड तोड़ रही है यह फिल्‍म, जानें कमाई ?

साउथ के सुपरस्‍टार अजीत कुमार की तमिल फिल्‍म ‘विवेगम’ भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है और पुराने सभी रिकार्ड्स को धाराशयी करती जा रही है. फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर कमाई के नये झंडे गाड़ रही है. फिल्‍म रिलीज के 11वें दिन के अंदर ही वर्ल्‍डवाइड 152 करोड़ रुपये की कमाई पूरी कर चुकी है. फिल्‍म […]

विज्ञापन

साउथ के सुपरस्‍टार अजीत कुमार की तमिल फिल्‍म ‘विवेगम’ भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है और पुराने सभी रिकार्ड्स को धाराशयी करती जा रही है. फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर कमाई के नये झंडे गाड़ रही है. फिल्‍म रिलीज के 11वें दिन के अंदर ही वर्ल्‍डवाइड 152 करोड़ रुपये की कमाई पूरी कर चुकी है. फिल्‍म अपनी रिलीज के पहले वीकेंड पर ही 100 करोड़ की कमाई करने में सफल रही थी. य‍ह फिल्‍म इस साल रिलीज हुई प्रभास स्‍टारर ‘बाहुबली 2’ के रिकॉर्ड पर भी भारी पड़ती नजर आ रही है. फिल्‍म में अजीत कुमार के अलावा विवेक ओबेरॉय, अक्षरा हासन और काजल अग्रवाल ने मुख्‍य भूमिका निभाई है.

‘विवेगम’ ने अब तक चेन्‍नई में 8.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जबकि ‘बाहुबली’ ने चेन्‍नई में सिर्फ 8.25 करोड़ की ही कमाई की थी. एक ओर जहां ‘बाहुबली’ ने चेन्‍नई में तीन दिनों में 3.24 करोड़ रुपये की कमाई की थी, वहीं ‘विवेगम’ ने 4.28 करोड़ की कमाई कर ली थी. फिल्‍म का ओपनिंग डे कलेक्‍शन 25.83 करोड़ रुपये है. वहीं ओवरसीज मार्केट में फिल्‍म ने सिर्फ तीन साल में 18 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है.

फिल्‍म की दीवानगी लोगों पर इस कदर छाई है कि हर दिन करोड़ों की कमाई कर रही है. बता दें कि तमिल सिनेमा की पहले इंटरनेशनल स्‍पाई थ्रिलर फिल्‍म है. फिल्‍म को शिवा ने डायरेक्‍ट किया है. फिल्‍म में विवेक ओबेरॉय ने खलनायक की भूमिका निभाई है. इस फिल्‍म के ट्रेलर ने भी धमाल मचाया था. फिल्‍म का ट्रेलर भी रिलीज होते के साथ ही इंटरनेट पर वायरल हो गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola