ePaper

सलमान अब ज्यादा शांत हो गये हैं: परेश रावल

Updated at : 04 Sep 2017 8:18 AM (IST)
विज्ञापन
सलमान अब ज्यादा शांत हो गये हैं: परेश रावल

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म में ‘टाइगर जिंदा है’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. वहीं इस फिल्‍म में सलमान और कैटरीना कैफ के अलावा परेश रावल भी नजर आयेंगे. सलमान के बारे में बात करते हुए परेश रावल ने कहा कि सलमान खान का अपना खुद का एक जादू एवं […]

विज्ञापन

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म में ‘टाइगर जिंदा है’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. वहीं इस फिल्‍म में सलमान और कैटरीना कैफ के अलावा परेश रावल भी नजर आयेंगे. सलमान के बारे में बात करते हुए परेश रावल ने कहा कि सलमान खान का अपना खुद का एक जादू एवं अभिनय शैली है और उन्हें लगता है कि सलमान अब ज्यादा शांत हो गये हैं. सलमान के साथ ‘रेडी’, ‘बागबान’, ‘हर दिल जो प्यार करेगा’, ‘दुल्हन हम ले जाएंगे’ और ‘अंदाज अपना अपना’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं.

उन्होंने सलमान की अभिनय शैली को लेकर कहा, ‘हर अभिनेता का अपना एक जादू होता है और सलमान भी उन्हीं में से हैं. मैंने उनके साथ कई फिल्में में काम किया है. उनके साथ काम करना आसान है, वह चीजों को समझते हैं और हमेशा मदद के लिए तैयार रहते हैं. मुझे लगता है कि अब वह ज्यादा शांत हो गए हैं.’ रावल इस समय अपनी आगामी फिल्म ‘पटेल की पंजाबी शादी ‘ के प्रचार में व्यस्त हैं जिसमें ऋषि कपूर, वीर दास, पायल घोष और प्रेम चोपडा भी मुख्य किरदारों में हैं. फिल्म 15 सितंबर को रिलीज होगी.

अली अब्‍बास जफर के निर्देशन में बन रही ‘टाइगर जिंदा है’ फिल्‍म ‘एक था टाइगर’ की सीक्‍वल है. बताया जा रहा है इस फिल्‍म में सलमान खतरनाक एक्‍शन करते नजर आयेंगे. कैटरीना भी एक्‍शन करती दिखेंगी. फिलहाल फिल्‍म के क्‍लाईमैक्‍स की शूटिंग कर रहे हैं. इस बात की जानकारी खुद अली अब्‍बास जफर ने ट्विटर पर दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola