टीवी व फिल्म में भेदभाव नहीं करता हूं : सुशांत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का कहना है कि वह टीवी और फिल्म में भेदभाव नहीं करते हैं. छोटे पर्दे से अभिनय कैरियर की शुरूआत करने वाले सुशांत के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं. सुशांत टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री दोनों में खुद को साबित कर चुके हैं. सुशांत ने कहा कि मैं काम इसलिए […]
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का कहना है कि वह टीवी और फिल्म में भेदभाव नहीं करते हैं. छोटे पर्दे से अभिनय कैरियर की शुरूआत करने वाले सुशांत के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं.
सुशांत टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री दोनों में खुद को साबित कर चुके हैं. सुशांत ने कहा कि मैं काम इसलिए कर पाता हूं क्योकि मैं भूल जाता हूं कि कैमरा कौन सा है. यह कैमरा है जिसमें मैं अभी देख रहा हूं, या वह कैमरा है जो फिल्मों में उपयोग किया जाता है.या छोटे पर्दे का कैमरा है. और इसी वजह से मैं जो कर पाता हूं वह अच्छे से कर पाता हूं.
सुशांत ने कहा कि मैं कभी भी इस प्रकार का भेदभाव नहीं किया है कि कैमरा छोटी स्क्रीन का है या बड़ी स्क्रीन का. मैंने थियेटर भी किया है लेकिन थियेटर से टीवी और टीवी से फिल्म को मैं आगे बढ़ना मैं नहीं मानता. मेरे लिए सभी एक समान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










