पीपली लाइव के अभिनेता सीताराम पांचाल का निधन
Updated at : 10 Aug 2017 2:04 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता सीताराम पांचाल का आज सुबह निधन हो गया. वे 54 वर्ष के थे और कैंसर से पीड़ित थे. डायरेक्टर अश्विनी चौधरी ने उनके निधन की सूचना ट्वीट के जरिये दी. सीताराम पांचाल पीपली लाइव, जॉली एलएलबी 2 और स्लमडॉग मिलेनियर जैसी फिल्मों में प्रमुख भूमिका निभा चुके थे. वे […]
विज्ञापन
मुंबई : बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता सीताराम पांचाल का आज सुबह निधन हो गया. वे 54 वर्ष के थे और कैंसर से पीड़ित थे. डायरेक्टर अश्विनी चौधरी ने उनके निधन की सूचना ट्वीट के जरिये दी.
सीताराम पांचाल पीपली लाइव, जॉली एलएलबी 2 और स्लमडॉग मिलेनियर जैसी फिल्मों में प्रमुख भूमिका निभा चुके थे. वे किडनी और फेफड़े के कैंसर से काफी दिनों से जूझ रहे थे. वे एनएसडी के छात्र रहे थे.
उनके परिवार की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार वे पिछले कुछ महीनों से बहुत बीमार थे. उनके निधन पर सिने और टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन ने भी दुख व्यक्त किया है. साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है और उनके परिवार को सांत्वना दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




