ePaper

क्यों ''बाहुबली'' स्‍टार प्रभास का नाम लेने से कतरा रहे हैं वरुण धवन और अर्जुन कपूर!

Updated at : 23 Jun 2017 12:56 PM (IST)
विज्ञापन
क्यों ''बाहुबली'' स्‍टार प्रभास का नाम लेने से कतरा रहे हैं वरुण धवन और अर्जुन कपूर!

एस एस राजामौली की फिल्‍म ‘बाहुबली’ से दुनियाभर में प्रसिद्धि पर चुके अभिनेता प्रभास की पॉपुलैरिटी अब किसी भी बॉलीवुड सेलीब्रिटी से कम नहीं है. हाल ही में प्रभास फिल्ममेकर करण जौहर की पार्टी में शामिल हुए. इस पार्टी में वरुण धवन, आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्‍होत्री और अर्जुन कपूर जैसे कई बॉलीवुड स्‍टार्स पहुंचे थे. […]

विज्ञापन

एस एस राजामौली की फिल्‍म ‘बाहुबली’ से दुनियाभर में प्रसिद्धि पर चुके अभिनेता प्रभास की पॉपुलैरिटी अब किसी भी बॉलीवुड सेलीब्रिटी से कम नहीं है. हाल ही में प्रभास फिल्ममेकर करण जौहर की पार्टी में शामिल हुए. इस पार्टी में वरुण धवन, आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्‍होत्री और अर्जुन कपूर जैसे कई बॉलीवुड स्‍टार्स पहुंचे थे. इस पार्टी में वरुण और अर्जुन बार-बार प्रभास को ‘सर’ कहकर पुकार रहे थे. वहीं ‘बाहुबली’ में अपने विनम्र स्‍वभाव के अनुरूप प्रभास ने दोनों से रिक्‍वेस्‍ट की कि वे उन्‍हें सर कहकर न पुकारें बल्कि उनके नाम से पुकारें. लेकिन उन्‍होंने उनकी रिक्‍वेस्‍ट मानने से इनकार कर दिया और नाम लेकर नहीं पुकारने की वजह भी बताई.

जब प्रभास ने वरुण और अर्जुन से उन्‍हें नाम लेकर पुकारने की बात कही, तो दोनों स्‍टार्स ने मजाक करते हुए कहा कि आप बाहुबली है ऐसे में हम आपको आपके नाम से कैसे पुकार सकते हैं. इस पार्टी की तस्‍वीरें पहले ही सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो चुकी है. बता दें कि ‘बाहुबली 2’ रिलीज के 50 दिनों के बाद भी बॉक्‍स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. प्रभास ने इस फिल्‍म के दोनों पार्ट के लिए अपने 5 साल दिये है और इस दौरान उन्‍होंने किसी दूसरे प्रोजेक्‍ट को हाथ नहीं लगाया. करण की पार्टी में बाहुबली प्रभास के साथ-साथ भल्‍लालदेव राणा दग्‍गूबाती भी पहुंचे थे.

‘बाहुबली’ की सफलता से फिल्‍म की टीम के साथ-साथ करण जौहर भी बेहद खुश है क्‍योंकि वे भी बाहुबली के प्रोड्यूसर्स में शामिल हैं. कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर प्रभास और वरुण धवन की एक तस्‍वीर खूब वायरल हुई थी जिसमें दोनों स्‍टार्स ‘कटप्‍पा’ वाले उस दृश्य को दोहराते नजर आये थे जिसमें कटप्‍पा ने बाहुबली को मार दिया था. ‘बाहुबली’ दर्शकों के मन में एक सवाल पूछ गया था कि ‘कटप्‍पा ने बाहुबली को क्‍यों मारा’. ये सवाल ऐसा था जो ‘बाहुबली 2’ के रिलीज होने तक फैंस के बीच चर्चा का विषय बना रहा. इसपर कई जोक्‍स भी बने जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे.

28 अप्रैल को रिलीज हुई फिल्म ‘बाहुबली 2’ बॉक्स आफिस पर 1500 करोड़ रुपये से अधिक कमाई करने वाली पहली फिल्म बन गई है. एस एस राजामौली के निर्देशन में बन रही इस फिल्‍म में प्रभास के अलावा राणा दग्‍गूबाती, अनुष्‍का शेट्टी, तमन्‍ना भाटिया, राम्‍या कृष्‍णन और सत्यराज मुख्‍य भूमिका में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola