ePaper

प्रियंका चोपड़ा ने दिये फैंस के सवालों के जवाब, कहा- हां, प्रेम मेरी दुनिया में है...

Updated at : 16 Jun 2017 3:53 PM (IST)
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा ने दिये फैंस के सवालों के जवाब, कहा- हां, प्रेम मेरी दुनिया में है...

मुंबई: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि कलाकार फिल्मों में में कई तरह की भूमिकाएं कर सकता है लेकिन वास्तविक जीवन में उसे खुद से ही जुडा रहना चाहिए. टॉप एक्टेस चार्ट ने अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर पसंदीदा कलाकार बताया है. यह फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्वीटर, यू ट्यूब और गूगल प्लस पर लोकप्रिय कलाकार […]

विज्ञापन

मुंबई: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि कलाकार फिल्मों में में कई तरह की भूमिकाएं कर सकता है लेकिन वास्तविक जीवन में उसे खुद से ही जुडा रहना चाहिए. टॉप एक्टेस चार्ट ने अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर पसंदीदा कलाकार बताया है. यह फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्वीटर, यू ट्यूब और गूगल प्लस पर लोकप्रिय कलाकार की रैकिंग है. प्रियंका फिलहाल प्राग में शूटिंग कर रही हैं. उन्होंने अपने ट्वीटर प्रशंसकों के साथ आस्क पीसी सेशन किया.

अभिनेत्री ने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि उनकी दुनिया में घृणा करने वाले लोग नहीं हैं. वहीं प्रेम पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, हां, प्रेम मेरी दुनिया में है, सभी सुंदर रूपों में यह मौजूद हैं. हमें सिर्फ पहचानने की जरुरत है. कुछ दिनों पहले ही प्रियंका ने अपनी खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयरकी थी. प्रियंका ने वहां की फेमस वल्टवा नदी के किनारे अपनी फोटो खींचकर पोस्ट की थी. इन तस्‍वीरों में वे लाइट ब्लू कलर के ड्रेस में बेहद कूल लग रही थीं. पिछले काफी दिनों से प्रियंका अपने हॉलीवुड प्रोजेक्‍ट्रस को लेकर बिजी थी.

कुछ दिनों पहले ही उनकी पहली हॉलीवुड फिल्‍म ‘बेवॉच’ में नजर आई थीं. इस फिल्‍म में उन्‍होंने निगेटिव किरदार निभाया था. फिल्‍म में हॉलीवुड स्‍टार ड्वेन जॉनसन मुख्‍य भूमिका में थे. इससे पहले प्रियंका अमेरिकी टीवी शो ‘क्‍वांटिको’ में नजर आई थी जिसमें वे एफबीआई एजेंट की भूमिका निभाई थी. अब प्रियंका के फैन्स को इंतजार है उनकी अगली बॉलिवुड फिल्‍म का. फिलहाल वे तीन बॉलीवुड फिल्‍मों की स्क्रिप्ट्स पढ़ रही हैं. अब देखते हैं कि प्रियंका इनमें से किसे फाइनल करती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola