ePaper

बेटी सारा के बॉलीवुड डेब्‍यू को लेकर थोड़े नाराज हैं सैफ अली खान, जानें क्‍या कहा ?

Updated at : 16 Jun 2017 1:24 PM (IST)
विज्ञापन
बेटी सारा के बॉलीवुड डेब्‍यू को लेकर थोड़े नाराज हैं सैफ अली खान, जानें क्‍या कहा ?

पिछले काफी दिनों से बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है. बताया जा रहा है सारा, सुशांत सिंह राजपूत के साथ अभिषेक कपूर की फिल्‍म ‘केदारनाथ’ से इंडस्‍ट्री में कदम रखनेवाली हैं. पिछले दिनों अभिषेक कपूर और सारा की केदारनाथ की एक […]

विज्ञापन

पिछले काफी दिनों से बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है. बताया जा रहा है सारा, सुशांत सिंह राजपूत के साथ अभिषेक कपूर की फिल्‍म ‘केदारनाथ’ से इंडस्‍ट्री में कदम रखनेवाली हैं. पिछले दिनों अभिषेक कपूर और सारा की केदारनाथ की एक तस्‍वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. बता दें कि सारा, सैफ अली खान और उनकी पहली पत्‍नी अमृता सिंह की बेटी हैं. सारा के डेब्‍यू को लेकर जहां उनकी मां अमृता सिंह काफी खुश हैं वहीं उनके पिता सैफ थोड़े नर्वस और परेशान लग रहे हैं. हाल ही बेटी के डेब्‍यू को लेकर उनका बयान सामने आया है.

CONFIRM: ‘केदारनाथ’ से डेब्‍यू करेंगी सैफ की बेटी सारा अली खान, हीरो होंगे सुशांत सिंह राजपूत

सैफ अली खान ने अंग्रेजी वेबसाइट को बताया, ‘मैं थोड़ा नवर्स हूं. उसने इसे अपना प्रोफेशन क्‍यों चुना? उसे खुद समझना चाहिए कि वो कहां से पढ़ी है. इतना कुछ करने के बाद भी वो न्‍यूयॉर्क में ही क्‍यों नहीं रहती ? वहीं कोई काम क्‍यों नहीं कर लेती. मैं यह नहीं कर रहा कि वो एक्टिंग छोड़ दे, लेकिन यहां कोई स्थायी नहीं र‍हता. यहां सबके मन में एक डर होता है. यहां इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि अगर आप अपना बेस्‍ट भी दे रहे हैं तो आपको सक्‍सेस मिल ही जायेगी. कोई भी माता-पिता नहीं चाहते कि उनके बच्‍चे परेशान रहे. वो अपने बच्‍चों को सिक्‍योर करना चाहते हैं.’

सैफ अली खान का इंटरव्‍यू सोशल मीडिया पर वायरल, पूर्व पत्‍नी अमृता के बारे में किये कई खुलासे

सैफ की बात से तो यह साफ है कि वो अपनी बेटी को बहुत प्‍यार करते हैं और उसके करियर को लेकर काफी नर्वस भी हैं. पिछले दिनों ही सारा, उनकी मां अमृता सिंह, एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत और अभिषेक कपूर की एक तस्‍वीर खूब वायरल हुई थी. इसके बाद ही ऐसे कयास लगाये जा रहे थे कि सारा जल्‍द ही फिल्‍मों में डेब्‍यू करनेवाली हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola