...और जब एंकर पर भड़क पड़े शाहरुख खान, ताना मुक्‍का! देखें वीडियो

Updated at : 06 Jun 2017 12:55 PM (IST)
विज्ञापन
...और जब एंकर पर भड़क पड़े शाहरुख खान, ताना मुक्‍का! देखें वीडियो

बॉलीवुड सुपरस्‍टार शाहरुख खान अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए जाने जाते हैं. लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद शाहरुख एंकर पर ही भड़क गये. उन्‍होंने एंकर को धकेल कर गिरा दिया उसपर मुक्‍का भी तान दिया. सोशल मीडिया पर शाहरुख का ये गुस्‍से वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो […]

विज्ञापन

बॉलीवुड सुपरस्‍टार शाहरुख खान अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए जाने जाते हैं. लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद शाहरुख एंकर पर ही भड़क गये. उन्‍होंने एंकर को धकेल कर गिरा दिया उसपर मुक्‍का भी तान दिया. सोशल मीडिया पर शाहरुख का ये गुस्‍से वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. एंकर शाहरुख से माफी मांगता रहा लेकिन शाहरुख का गुस्‍सा कम नहीं हुआ. उन्‍होंने यहां तक कह दिया कि वो उन्‍हें हाथ तक नहीं लगायेंगे. नाराज शाहरुख ने एंकर को भी बुरा भला कह डाला.

दरअसल दुबई में एक शो के दौरान शाहरुख शो की होस्‍ट के साथ कीचड़ में गिर गये. शाहरुख कीचड़ से निकलने का प्रयास कर ही रहे थे कि सामने से एक बड़ा सा गिरगिट आते दिखा. शो की होस्‍ट और शाहरुख गिरगिट को अपनी ओर आता देख डर जाते हैं. जैसे ही गि‍रगिट, शाहरुख के नजदीक आता है तो किंग खान को पता चलता है कि यह नकली है. इसके बाद गिरगिट के कॉस्‍ट्यूम से एंकर रमीज़ बाहर निकलते हैं. यह देखकर शाहरुख भड़क जाते हैं.

इसके बाद जो हुआ आप खुद वीडियो में देख लिजिये…

https://www.youtube.com/watch?v=5Z5gszpfQZk

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola