ePaper

मैं 51 साल का हूं और मैंने यह पंगा लिया है: सलमान खान

Updated at : 05 Jun 2017 1:24 PM (IST)
विज्ञापन
मैं 51 साल का हूं और मैंने यह पंगा लिया है: सलमान खान

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान फिलहाल एक्शन फिल्म ‘टाइगर जिंदा है” को लेकर खासा बिजी हैं और इसके बाद वह रेमो डिसूजा की डांस फिल्म में काम करेंगे. लेकिन अभिनेता का कहना है कि 51 वर्ष की उम्र में शरीर से स्टंट करना और डांस के मूव्‍स करना उनके लिए आसान नहीं है. सलमान ने […]

विज्ञापन

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान फिलहाल एक्शन फिल्म ‘टाइगर जिंदा है” को लेकर खासा बिजी हैं और इसके बाद वह रेमो डिसूजा की डांस फिल्म में काम करेंगे. लेकिन अभिनेता का कहना है कि 51 वर्ष की उम्र में शरीर से स्टंट करना और डांस के मूव्‍स करना उनके लिए आसान नहीं है. सलमान ने कहा कि पिछली फिल्म कुश्ती ड्रामा ‘सुल्तान’ में की गई मेहनत का उनके शरीर पर असर पड़ा था. उन्होंने हंसते हुए कहा कि अली अब्बास जफर निर्देशित जासूसी-एक्शन फिल्म उनकी मूर्खता थी. खबरें तो यह भी थी कि वह डांस आधारित ‘एबीसीडी 3′ में काम कर रहे हैं लेकिन अभिनेता ने इससे इनकार किया.

सलमान ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘ ‘सुल्तान’ के बाद मेरे शरीर में बहुत दर्द हुआ….अब मैंने बेवकूफ की तरह ‘टाइगर जिंदा है’ साइन की है. मैं इमारतों से कूद रहा हूं, भाग रहा हूं और सारा एक्शन कर रहा हूं. मुझे महसूस होता है कि एक दिन मेरा घुटना निकल जाएगा.’ उन्होंने कहा, ‘इसके बाद मैं रेमो डिसूजा की डांसिंग फिल्म कर रहां हूं, मूर्खतापूर्ण (चीज). शुरू में मैंने सोचा कि यह सिर्फ डांस पर होगी और मुझे थोडा ज्यादा डांस करना पडेगा. मुझे इस का अहसास नहीं हुआ कि आज एरोबिटिक्स और जिम्नास्टिक डांस होता है. मैं 51 वर्ष का हूं और मैंने यह पंगा लिया है.’

सलमान की अगली फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ है जिसके निर्देशक कबीर खान हैं. अभिनेता और निर्देशक की यह तीसरी फिल्म है. इससे पहले दोनों ‘एक था टाइगर” और ‘बजरंगी भाईजान” में साथ काम कर चुके हैं. सलमान ने कहा कि गुजरे जमाने के अभिनेताओं जैसे राजेश खन्ना और दिलीप कुमार ने असल जीवन में स्टारडम का आनंद लिया है. उनके स्टारडम अद्वितीय है.

उन्होंने कहा, ‘स्टार के तौर पर आप सोचें तो हमारे पास लोकप्रियता है जो तब नहीं थी… मैं समझता हूं कि राजेश खन्ना और कुमार गौरव से बडा कोई नहीं है. मैंने दोनों का स्टारडम देखा है और यह अविश्वसनीय था. जब स्टारडम की तुलना होगी तो मुझे लगता है कि हमारें पास इसका 10 फीसदी भी नहीं है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola