Janta Curfew: बॉलीवुड सेलेब्स ने जताया कर्मवीरों का आभार, बजाया थाली- घंटी और शंख

Author Divya Keshri|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

Janta Curfew- कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘जनता कर्फ्यू’ का आह्वान किया था. ऐसे में बॉलिवुड सिलेब्स ने भी अपने घरों पर ताली, थाली और घंटी बजाकर कोरोना वायरस से लड़ रहे लोगों का अभार व्यक्त किया.

विज्ञापन

कोरोना वायरस (coronavirus) को फैलने से रोकने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘जनता कर्फ्यू’ का आह्वान किया था. जिसका समर्थन पूरे देश ने किया. शाम के पांच बजते ही देशभर के लोग अपनी बालकनी, लॉन और छतों पर बाहर निकल आए और ताली, थाली और घंटी बजाकर आभार व्यक्त किया. ऐसे में बॉलिवुड सिलेब्स ने भी अपने घरों पर ताली, थाली और घंटी बजाकर कोरोना वायरस से लड़ रहे लोगों का अभार व्यक्त किया.

इसमें अमिताभ बच्चन, कपिल शर्मा, बॉबी देओल, डेविड धवन, वरुण धवन, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, रकुल प्रीत सिंह, अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन, साजिद खान, कार्तिक आर्यन, जान्हवी कपूर, तमन्ना भाटिया और कियारा आडवाणी समेत कई अन्य सेलेब्स भी थाली, ताली और घंटियां बजाते नजर आए. करन जौहर ने मां और दोनों बच्चों के साथ अपने घर की छत पर खड़े होकर थाली बजायी.

वहीं, बॉलीवुड के साथ साउथ इंडस्ट्री के सितारे भी कोरोना वायरस का सामना करने के लिए देश की सेवा में लगे हुए कमांडो, पुलिस, डॉक्टर्स का ताली बजा कर शुक्रिया अदा किया. इसमें जूनियर एनटीआर, राम चरण और अल्लु अर्जुन जैसे बड़े सितारे अपने घर की बालकनी में परिवार संग नजर आए.

View this post on Instagram

GRATITUDE !

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline) on

बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च यानी रविवार के दिन देश के लोगों से ‘जनता कर्फ्यू की अपील की थी. उन्होंने देशवासियों से इस वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए साथ आने की अपील की है. पीएम मोदी की इस अपील पर उनका सबने समर्थन किया था. साथ ही इसमें हिस्सा लेने के लिए लोगों को भी प्रेरित भी किया था.

गौरतलब है कि कोरोना के खिलाफ जंग का ऐलान हो चुका है. झारखंड, बिहार और बंगाल सहित 17 राज्यों में लॉकडाउन हो गया है. लिहाजा, आपको दिनभर घर में ही रहना होगा.

वहीं झारखंड सरकार ने राज्य में 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन की घोषणा कर दी. इसके तहत आवश्यक सेवाओं जैसे अनाज की बिक्री, दूध, सब्जी की बिक्री, प्रेस और िचकित्सा सेवा को छोड़ अन्य सभी प्रतिष्ठान बंद हो जायेंगे. इस दौरान सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे, लेकिन सभी सरकारी कर्मचािरयों और अधिकारियों को मुख्यालय में ही रहना होगा. उन्हें कभी भी किसी कार्य के लिए तलब किया जा सकता है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola