Bigg Boss OTT 3: एक दिन के अंदर ही इस कंटेस्टेंट को बिग बॉस ने घर से किया बेघर, बोले- मुख्य दरवाजे से बाहर…VIDEO

Updated:
विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3: एक दिन के अंदर ही इस कंटेस्टेंट को बिग बॉस ने घर से किया बेघर, बोले- मुख्य दरवाजे से बाहर…VIDEO

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. जहां बीते दिनों अदनान शेख ने वाइल्ड कार्ड बनकर घर में एंट्री की थी. वहीं अब ऐसा लगता है कि उन्हें एक दिन के भीतर ही बेघर होना पड़ेगा.

विज्ञापन

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में इन-दिनों कंटेस्टेंट अपनी गेम प्लान से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहे हैं. जहां वीकेंड का वार एपिसोड में सीजन के पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट अदनान शेख का अनिल कपूर ने जोरदार स्वागत किया. फिटनेस मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने शो में अपनी एंट्री पर कुछ हलचल मचा दी. जहां उन्होंने अरमान मलिक और लवकेश कटारिया को नाराज कर दिया, वहीं सना सुल्तान भी उन्हें यह बताती नजर आईं कि अदनान कैसे गुस्सैल स्वभाव के हैं. ऐसा लगता है कि नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के आने से घर का तापमान बढ़ गया. अब लगता है कि नियम तोड़ने के चलते उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा.

बाहर की डिटेल्स शेयर करते दिखे अदनान शेख

दरअसल बिग बॉस के घर में आते ही अदनान को बिग बॉस ओटीटी 3 प्रतियोगियों के साथ बाहर की बातें शेयर करते हुए देखा गया. कई बार बिग बॉस ने उन्हें चेतावनी भी दी, लेकिन वह सुधरे नहीं. अगले दिन अदनान फिर से बाहर की खबरें शेयर करते नजर आए. लेटेस्ट प्रोमो के अनुसार, विशाल पांडे अदनान से प्रभास स्टारर कल्कि 2898 एडी के बारे में पूछते हैं. इस पर रिएक्ट करते हुए यूट्यूबर ने कहा कि उन्होंने फिल्म बीच में ही छोड़ दी थी. बाद में लवकेश कटारिया ने अदनान से पूछा कि क्या भारत ने टी20 वर्ल्ड कप जीता है. अदनान ने फिर इसका जवाब दिया. बाद में बिग बॉस ने उनके खिलाफ सख्त रूख अपनाया.

Also Read- Bigg Boss OTT 3: खेत में काम कर कमाये पैसे, मां ने वीडियोज बनाने पर की पिटाई, काफी संघर्ष के बाद चमकी शिवानी कुमारी

Also Read- Bigg Boss OTT 3: कौन है अदनान शेख, जिन्होंने वाइल्ड कार्ड बनकर घर में ली एंट्री, मिस्टर फैजू संग है खास कनेक्शन

क्या घर से बेघर हो जाएंगे अदनान शेख

बिग बॉस ने सभी घरवालों को लिविंग रूम में इकट्ठा किया, अदनान को एक अखबार दिया गया और कहा, “आपको बाहर की ब्रेकिंग न्यूज शेयर करने में ज्यादा दिलचस्पी है… शायद आपको गेम खेलने का मन नहीं है. आपसे बेहतर तो ये अखबार काम कर देगा. इसी वक्त घर के मुख्य द्वार से होते हुए घर से बाहर निकलें.” बता दें कि घर में एंट्री लेने से पहले अदनान ने कहा था कि वह अरमान मलिक, कृतिका और लवकेश कटारिया से कभी दोस्ती नहीं करेंगे.

Also Read- Bigg Boss OTT 3: वड़ा पाव गर्ल-विशाल पांडे में हुई जोरदार लड़ाई, यूट्यूबर बोले- कंट्रोल में रहो…

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola