Bigg Boss OTT 2: आकांक्षा पुरी ने Jad Hadid को क्यों किया Kiss? अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, कहा-अगर आप इसे…

आकांक्षा पुरी के ट्विटर पर उनकी टीम ने उनकी तरफ से एक पोस्ट लिखा है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उनकी टीम ने लिखा, सो कोल्ड किस जो सुर्खियां बनी. खैर हमारी लड़की कांप रही थी, केवल उस स्थिति में कोई व्यक्ति ही समझ सकता था
Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 में आकांक्षा पुरी और जद हदीद के लिपलॉक ने सारा लाइमलाइट बटोर लिया. उनके किसिंग के बारे में दर्शक सोशल मीडिया पर खूब चर्चा कर रहे है. हालांकि कुछ यूजर्स उन्हें इसके लिए ट्रोल भी कर रहे है. अब इस किस पर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है. एक्ट्रेस की तरफ से क्लियर किया गया कि वो सिर्फ एक टास्क था और हमें उन पर गर्व है जिस तरह से उन्होंने उसे पूरा किया. साथ ही उन्होंने इसपर लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा है.
आकांक्षा पुरी की टीम ने जारी किया बयान
आकांक्षा पुरी के ट्विटर पर उनकी टीम ने उनकी तरफ से एक पोस्ट लिखा है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उनकी टीम ने लिखा, सो कोल्ड किस जो सुर्खियां बनी. खैर हमारी लड़की कांप रही थी, केवल उस स्थिति में कोई व्यक्ति ही समझ सकता था, उसने यह स्पष्ट कर दिया कि हम अभिनेता हैं और फिल्मों के लिए ऐसा करते हैं. उसने सोचा कि यह एक किस था और फिर उसकी पीठ के पीछे लेबल लगा दिया गया.
The so called kiss which made the headlines !
Well our girl was shivering, only a person in that position would understand, she made it very clear we are actors and do it for movies, she thought it was a peck and then got labelled behind her back, after that ate 4 raw eggs…— Akanksha Puri (@akanksha800) June 30, 2023
‘अगर आप इसे सही इरादे…’
आगे इस पोस्ट में आकांक्षा पुरी की टीम ने लिखा, उन्होंने 4 कच्चे अंडे खाए उस कार्य के लिए उन्हें सुर्खियां नहीं मिली. यह सब एक टास्क था जिस तरह से हमारी तीखी पुरी ने इसे किया, उस पर हमें बहुत गर्व है. हालांकि टास्क के बाद उनके पीठ के पीछे मतलबी बातें कही गई. खैर दुनिया ऐसी ही है, अगर आप इसे सही इरादे से करते हैं तो भी लोग आपको जज करेंगे. लेकिन आकांक्षा पुरी उससे कहीं ऊपर हैं!! आकांक्षा ‘रानी’ हैं.
यूजर्स के कमेंट
इस पोस्ट पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है. कुछ यूजर्स उन्हें सपोर्ट कर रहे है तो कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे. एक यूजर ने लिखा, मुझे लगता है कि यह खेल का हिस्सा था और हमें केवल एक घटना के आधार पर किसी का आकलन नहीं करना चाहिए.’ एक ट्विटर यूजर ने लिखा, साफ दिख रहा था कि वो दिलचस्पी थी करने में. कोई भी टास्क सेल्फ रिस्पेक्ट से बड़ा नहीं होता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










