Bigg Boss OTT 2: आकांक्षा पुरी संग लिपलॉक के बाद इस कंटेस्टेंट के करीब आए Jad Hadid! यकीन ना हो तो देंखे VIDEO

बिग बॉस ओटीटी 2 का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में जद हदीद, जिया शंकर के साथ बैठकर बात करते दिख रहे है. उनके साथ अन्य कंट्स्टेंट भी नजर आ रहे है. वीडियो में जद उनके बेहद करीब बैठे दिख रहे है.
Bigg Boss OTT 2: शो बिग बॉस ओटीटी 2 दर्शकों को काफी एंटरटेन कर रहा है. शो जब से शुरू हुआ है, तब से ही सुर्खियों में है. हाल ही में आकांक्षा पुरी और जद हदीद के बीच का लिप लॉक ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा था. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. हालांकि कुछ लोगों ने नेशनल टेलीविजन पर ऐसे खुल्लम खुल्ला किस करने को लेकर दोनों को काफी ट्रोल भी किया. अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें जद, जिया शंकर के साथ दिख रहे है.
जद हदीद का वीडियो हो रहा वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में जद हदीद, जिया शंकर के साथ बैठकर बात करते दिख रहे है. उनके साथ अन्य कंट्स्टेंट भी नजर आ रहे है. वीडियो में जद उनके बेहद करीब बैठे दिख रहे है. वो उन्हें हग करते है और बैक पर बाइट करते है. हालांकि जद उसे जैसे ही गले लगाने की कोशिश करते है, वो हंसते हुए उसे मारती है. जिया हंसते हुए उसे खुद से छुड़ाती है.
https://twitter.com/rantologistx/status/1674747754101489665
आकांक्षा पुरी को जद हदीद ने किया था किस
जिया शंकर और जद हदीद के इस वीडियो पर मीडिया यूजर्स रिएक्ट कर रहे है. यूजर्स उनके इस हरकत पर उन्हें ट्रोल कर रहे है. वहीं, जद हदीद और आकांक्षा पुरी का किस एक ‘डेयर’ गेम का हिस्सा था. इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया था जिसमें जद को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि आकांक्षा पुरी बुरी तरह किसर हैं. जिसके बाद पूजा भट्ट इसपर खासा नाराज होती है. वो कहती है कि अगर जद इस तरह का बयान दे रहे हैं तो वह घटिया हैं.
बेबिका धुर्वे और मनीषा रानी की तू-तू मैं-मैं
बिग बॉस ओटीटी 2 के लेटेस्ट एपिसोड में बेबिका धुर्वे और मनीषा रानी एक-दूसरे को ईद की शुभकामनाएं देते हैं. बेबिका परांठे बना रही थी और मनीषा उनसे कहती है कि आंच धीमी कर दो नहीं तो पराठे जल जाएंगे. बेबिका जवाब देती है, “ठीक है मैं देखूंगी.” मनीषा जवाब देती है, “मैं देख सकती हूं कि वे जल रहे हैं” और बेबिका ने उस पर पलटवार करते हुए कहा, “लोग ज्यादा जल रहे हैं.” जल्द ही वे बहस करने लगते हैं और बेबिका मनीषा के फिसड्डी होने की बात करती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










