Bigg Boss OTT 2: इस हफ्ते कौन हुआ बिग बॉस के घर से बाहर? इस बात पर जिया शंकर का छलका दर्द, फूट-फूट कर रोई

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 में टेरेंस लुईस ने कंटेस्टेंट के साथ एक टास्क खेला. इसमें कुछ कमेंट स्क्रीन पर दिखाया गया और कंटेस्टेंट को यह अनुमान लगाना था कि उनके बारे में ये कमेंट किसने की.

विज्ञापन

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 के वीकेंड का वार एपिसोड काफी दिलचस्प रहा. कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस शो में बतौर गेस्ट बनकर आए थे. इस दौरान उन्होंने कंटेस्टेंट को एक टास्क दिया, जिसमें उन्हें पहचानना था कि किसने उनके पीठ के पीछे उनके बारे में बेकार कमेंट किया. इसमें जिया शंकर पता चला कि अविनाश सचदेव ने उसके खिलाफ कुछ कहा है. ये जानकर उसकी आखों में आंसू आ गए और वो रोने लगी. चलिए बताते है पूरी बात.

टेरेंस लुईस ने कही ये बात

बिग बॉस ओटीटी 2 में टेरेंस लुईस ने कंटेस्टेंट के साथ एक टास्क खेला. इसमें कुछ कमेंट स्क्रीन पर दिखाया गया और कंटेस्टेंट को यह अनुमान लगाना था कि उनके बारे में ये कमेंट किसने की. यदि उनका अनुमान सही था, तो उन्हें उस व्यक्ति के चेहरे पर गंदा पानी डालना था. कमेंट था कि, “जद का कहना है कि जिया उनकी बेटी की तरह है लेकिन उनकी हरकतें कुछ और ही दिखाती हैं. जिया ने गेस लगाया कि ये कमेंट बेबिका ने किया होगा, लेकिन उनका जवाब गलत था.

https://www.instagram.com/reel/CueQ8pFos4X/?

जिया शंकर का छलका दर्द

टेरेंस लुईस ने बाद में बताया कि यह उसका एक दोस्त है जिसने उसे अविनाश का नाम लेने पर मजबूर किया. बाद में बिग बॉस ने एक क्लिप दिखाई गई, जिसमें पता चला कि ये कमेंट अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी ने किया था. जिया शंकर ये सुनकर रोने लगी और उसने कहा कि, ये बहुत ही गंदा है और मैं विश्वास नहीं कर सकती कि कोई मेरे और जद के बारे में ऐसी बात कह सकता है.. मुझे अब नहीं पता कि घर में मेरे कौन लोग हैं.”

इस हफ्ते नहीं हुआ कोई बाहर

जिया शंकर और अभिषेक मल्हान को छोड़कर इस हफ्ते बिग बॉस ओटीटी 2 में अविनाश सचदेव, फलक नाज़, बेबिका धुर्वे, मनीषा रानी, पूजा भट्ट, साइरस ब्रोचा नॉमोनेट हुए थे. जिसमें साइरस, पूजा और मनीषा सेफ हो गए. जिसके बाद बेबिका सुरक्षित हुई और अंत में अविनाश और फलक सेफ हो गए. सलमान खान ने बताया कि इस हफ्ते किसी को भी बेघर नहीं किया जाएगा.

Also Read: Bigg Boss OTT 2: फलक नाज ने तोड़ा अविनाश सचदेव का दिल? एक्ट्रेस ने कही ये बात, जिसे जान फैंस का दिल जाएगा टूट

अविनाश सचदेव और फलक नाज

‘बिग बॉस ओटीटी 2′ में अविनाश सचदेव ने फलक नाज से अपनी फीलिंग्स बयां की. अविनाश ने कहा कि, मुझे तुम अच्छी लगती हो. ये फीलिंग्स दूसरे वीक से ही शुरू हो गई थी. फिर ये फीलिंग्स समय के साथ-साथ बढ़ती गई. मुझे ये चीज बोल देनी चाहिए. क्योंकि मुझे नहीं पता मैं यहां रहूं या नहीं, लेकिन तुम्हें ये बात पता होनी चाहिए.’ हालांकि फलक ये सुनकर चौंक गई.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola