Bigg Boss OTT 2: फलक नाज ने तोड़ा अविनाश सचदेव का दिल? एक्ट्रेस ने कही ये बात, जिसे जान फैंस का दिल जाएगा टूट

Published by : Divya Keshri Updated At : 11 Jul 2023 6:20 AM

विज्ञापन

'बिग बॉस ओटीटी 2' में अविनाश सचदेव ने फलक नाज से अपनी फीलिंग्स बयां की. अविनाश ने कहा कि, मुझे तुम अच्छी लगती हो. ये फीलिंग्स दूसरे वीक से ही शुरू हो गई थी. फिर ये फीलिंग्स समय के साथ-साथ बढ़ती गई.

विज्ञापन

Bigg Boss OTT 2: रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में अविनाश सचदेव (Avinash Sachdev) और फलक नाज (Falaq Naaz) के बीच की टयूनिंग फैंस को काफी पसन्द आ रही है. दोनों की प्यार भरी नोंक-झोंक और केमिस्ट्री दर्शकों को काफी भा रही है. शनिवार के एपिसोड में फाइनली अविनाश ने फलक से अपने दिल की बात कह दी. जिसके जवाब में फलक ने ऐसी बात कही, जिसे आप जरूर जानना चाहेंगे.

अविनाश सचदेव ने फलक नाज से कही दिल की बात

‘बिग बॉस ओटीटी 2′ में अविनाश सचदेव ने फलक नाज से अपनी फीलिंग्स बयां की. अविनाश ने कहा कि, मुझे तुम अच्छी लगती हो. ये फीलिंग्स दूसरे वीक से ही शुरू हो गई थी. फिर ये फीलिंग्स समय के साथ-साथ बढ़ती गई. मुझे ये चीज बोल देनी चाहिए. क्योंकि मुझे नहीं पता मैं यहां रहूं या नहीं, लेकिन तुम्हें ये बात पता होनी चाहिए.’ हालांकि फलक ये सुनकर चौंक गई.

https://www.instagram.com/reel/CubvlAAIirF/

फलक नाज ने दिया ये जवाब

फलक नाज ने इसका ये जवाब दिया ये आप जरूर जानना चाहते होंगे. फलक ने जवाब दिया कि वह इससे जुड़ी किसी भी चीज के लिए तैयार नहीं थी और दोस्ती बनाए रखना चाहती है. फलक कहती है, “मैं अभी इस चीज के लिए तैयार नहीं हूं. जो बॉन्ड है, उसे ऐसे ही चलने दो. अच्छी दोस्ती है. अभी मेरा उस जोन में जाना नहीं होगा, क्योंकि इस वक्त मेरी जिंदगी में प्रायोरिटी बहुत अलग है.”

Also Read: Dipika Kakar के फैंस के लिए खुशखबरी, सामने ये बड़ी बात, शोएब इब्राहिम बोले- आज हमारे बेटे को…

कौन हैं फलक नाज?

फलक नाज ने अपने एक्टिंग की शुरुआत कॉमेडी सीरीज़ तारक मेहता का उल्टा चश्मा में एक कैमियो के साथ की. 2011 से 2012 तक, उन्होंने देवों के देव … महादेव में लक्ष्मी और सीता की भूमिका निभाई. लेकिन, 2013 से 2017 तक ससुराल सिमर का में जाह्नवी भारद्वाज के रूप में उन्होंने काफी लोकप्रियता हासिल की. इसके अलावा उन्होंने फलक देवों के देव महादेव, ससुराल सिमर का, सिया के राम लव-कुश, महाकाली- अंत ही आरंभ है, राधा-कृष्ण और विष या अमृत शोज में नजर आ चुकी है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola