Bigg Boss 19: क्लीनिंग को लेकर तान्या मित्तल संग जीशान और बसीर की तीखी बहस, घर के अंदर मचा घमासान, VIDEO

Published by : Divya Keshri Updated At : 02 Sep 2025 8:16 AM

विज्ञापन

बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल, फोटो- इंस्टाग्राम

Bigg Boss 19: सलमान खान के शो बिग बॉस 19 के लेटेस्ट प्रोमो में तान्या मित्तल की जीशान कादरी और बसीर अली संग जोरदार बहस दिखाई गई. जीशान ने तान्या से स्मोकिंग रूम साफ करने को कहा, लेकिन तान्या ने मना कर दिया. बसीर ने धमकी दी कि सफाई नहीं किया तो खाना नहीं मिलेगा.

विज्ञापन

Bigg Boss 19: सलमान खान के शो बिग बॉस 19 में हर दिन कंटेस्टेंट के बीच किसी ना किसी बात को लेकर बहस हो जाती है. कभी-कभी तो छोटी बात को लेकर खूब हंगामा हो जाता है. मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है. प्रोमो में तान्या मित्तल, जीशान कादरी और बसीर अली से भिड़ती दिखती है. वीडियो में दिखाया गया कि जीशान, तान्या से कहता है कि गार्डन में बना स्मोकिंग रूम भी सफाई के काम में आता है. तान्या मना कर देती है कि वह स्मोकिंग रूम साफ नहीं करेगी. तान्या कहती है कि स्मोकिंग एरिया 6 लोग यूज करते हैं और ड्राइंग रूम 15 लोग यूज करते हैं. उसकी बात सुनकर बसीर कहता है अगर वह सफाई नहीं करेगी, तो उसे खाना भी नहीं मिलेगा. ये सुनकर तान्या कहती है कि उसे खाना नहीं चाहिए और वह बसीर को चिल्लाने से मना करती है.

तान्या मित्तल कहती है कि तुम लोग सब अपनी प्लेट खुद धोते हो तो सिगरेट के बाद सफाई भी खुद कर सकते हो. जीशान कादरी फिर कहते हैं, “देखते हैं तुम कब तक ऐसा किए बिना रह सकती हो.” फिर तान्या कहती है “बकवास मत करो सर. वही सम्मान दिखाओ जो मैं आपको दे रही हूं.” वीडियो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, तान्या सही कह रही है, जो स्मोक करता है वह भी सफाई करेगा. एक यूजर ने लिखा, तान्या सही और वह लोग उसे जान बूझकर टारगेट कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें– Bigg Boss 19 First Eviction: सबसे पहले किसका कटा बिग बॉस 19 से पत्ता, कौन हुआ सलमान खान के शो से बाहर, जानें लेटेस्ट अपडेट

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola