Bigg Boss 19 First Eviction: सबसे पहले किसका कटा बिग बॉस 19 से पत्ता, कौन हुआ सलमान खान के शो से बाहर, जानें लेटेस्ट अपडेट

Published by : Divya Keshri Updated At : 31 Aug 2025 7:51 AM

विज्ञापन

‘बिग बॉस 19’ में पहले हफ्ते कौन हुआ बाहर Image Source: Instagram

Bigg Boss 19 First Eviction: बिग बॉस 19 का पहला वीकेंड का वार जबरदस्त चर्चा में रहा. फैन्स जानने को बेताब हैं कि इस हफ्ते कौन घर से बाहर होगा. पहले नॉमिनेशन में गौरव खन्ना, अभिषेक बजाज, तान्या मित्तल, नीलम गिरी, बसीर अली, प्रणित मोरे, जीशान कादरी और नतालिया शामिल थे. तो कौन हुआ बाहर?

विज्ञापन

Bigg Boss 19 First Eviction: बिग बॉस 19 का पहला वीकेंड का वार दर्शकों के बीच चर्चा का बड़ा कारण बना हुआ है, जहां हर कोई जानना चाहता है कि इस हफ्ते घर से कौन बाहर हुआ. पहले नॉमिनेशन राउंड में इस सीजन के सबसे चर्चित चेहरे शामिल रहे-गौरव खन्ना, अभिषेक बजाज, तान्या मित्तल, नीलम गिरी, बसीर अली, प्रणित मोरे, जीशान कादरी और नतालिया रहे. इनमें से कौन सबसे पहले घर से बाहर हुआ, ये आपको बताते हैं.

बिग बॉस 19 के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स

बिग बॉस 19 के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स का हफ्ता काफी तनावपूर्ण रहा. जहां गौरव खन्ना और अभिषेक बजाज ने घरवालों संग तीखी बहसों से सुर्खियां बटोरीं. जबकि तान्या मित्तल ने अपने बॉस अवतार से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा. नीलम भले ही टकराव से दूर रही, लेकिन गेम में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने में नाकाम रहीं जिससे उनकी स्ट्रॉन्ग विजिबिलिटी पर सवाल उठने लगे. अभिषेक और नेहाल चुडासमा के बीच राशन को लेकर बहस देखने को मिला. गौरव पर घरवालों ने आरोप लगाया कि वह जिम्मेदारियों से बच रहे हैं.

इस हफ्ते कोई नहीं हुआ बिग बॉस 19 से बाहर

बिग बॉस खबरी की रिपोर्ट के अनुसार इस वीक बिग बॉस 19 से कोई भी कंटेस्टेंट बाहर नहीं हुआ है. हालांकि कई प्रतिभागी नॉमिनेट थे, लेकिन मेकर्स ने सभी को दूसरा मौका देने का फैसला किया है. तो इस हफ्ते कोई भी घर से बाहर नहीं जाएगा.

प्रणित मोरे पर बरसे सलमान खान

बिग बॉस 19 के पहले वीकेंड का वार में सलमान खान ने प्रणित मोरे की जमकर क्लास लगाई. सलमान ने कहा कि ”मुझे पता है आपने मेरे ऊपर क्या-क्या बोला है, जो सही नहीं है. जो चुटकुले आप ने मारे हैं मेरे ऊपर, अगर आप मेरी जगह होते और मैं अंदर आप की जगह होता तो आप कैसी प्रतिक्रिया देते?”

यह भी पढ़ें– Bigg Boss 19: तान्या मित्तल ने बिग बॉस के घर में लगाई झाड़ू, बोली- मेरे हाथ कट रहे, VIDEO

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola