ePaper

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल ने बिग बॉस के घर में लगाई झाड़ू, बोली- मेरे हाथ कट रहे, VIDEO

Updated at : 30 Aug 2025 8:27 AM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 19 Tanya Mittal

तान्या मित्तल ने बिग बॉस के घर में लगाया झाड़ू, फोटो- इंस्टाग्राम

Bigg Boss 19: हाल ही में शुरू हुआ शो बिग बॉस 19 अब सुर्खियों में है. नए प्रोमो में तान्या मित्तल बिग बॉस के लॉन में झाड़ू लगाते नजर आती हैं. काम करते हुए तान्या शिकायत करती हैं, जिसे सुनकर बसीर अली, जीशान कादरी, आवेज दरबार और बाकी घरवाले जोर-जोर से हंस पड़ते हैं.

विज्ञापन

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 की शुरुआत कुछ ही दिन पहले हुई है. शो शुरू होते ही चर्चा में आ गया है. सलमान खान की फिल्म का नया प्रोमो आया है, जिसमें तान्या मित्तल बिग बॉस के लॉन में झाड़ू लगाते दिखी. झाड़ू लगाते हुए तान्या शिकायत करती है और उसकी बात सुनकर बसीर अली, जीशान कादरी, आवेज दरबार और बाकी घरवाले खूब हंसते हैं. वीडियो में दिखाया गया कि तान्या झाड़ू लगाते रहती है और प्रणित मोरे उसे ‘जिंदा लाश कहते’ हैं और कहते है क्या हुआ. तान्या रिप्लाई करती है ‘मेरे हाथ कट रहे हैं.’ प्रणित बोलेते हैं फिर, ‘अपने वह दस्ताने पहन कर आ ना.’

प्रणित मोरे की बातें सुनकर तान्या मित्तल कहती है, ‘मेरे ड्रेस के साथ मैच नहीं होगा. मेरे कोमल हाथ, मुझे मेडिकल रूम की जरूरत है. मैंने आज के लिए बहुत झाड़ू लगा ली.’ ये सुनते ही बसीर अली, जीशान कादरी, आवेज दरबार, नगमा सुनकर बहुत हंसते है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसपर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, कुछ भी हो एंटरटेन कर रही है. एक यूजर ने लिखा, जब से शो शुरू हुआ है तब से टीआरपी दे रही.

यह भी पढ़ेंBigg Boss 19: अनुपमा की राही अपने पिता अनुज को नहीं, बिग बॉस 19 के इस कंटेस्टेंट को कर रही सपोर्ट

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola