Bigg Boss 19: पहले वीकेंड का वार में प्रणित मोरे को सलमान खान ने लगाई जोरदार फटकार, कहा- मुझे पता है आपने मेरे बारे में क्या-क्या बोला है

Updated:
विज्ञापन
Bigg Boss 19 weekend ka vaar

प्रणित मोरे को सलमान खान ने लगाई फटकार, फोटो- इंस्टाग्राम

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का सबसे पहला वीकेंड का वार आज है. इसे देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित है. मेकर्स ने नया वीडियो जारी किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्टर प्रणित मोरे की जमकर क्लास लगाते दिखे. चलिए आपको बताते हैं भाईजान ने उनसे क्या कहा.

विज्ञापन

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का इस सीजन का आज पहला वीकेंड का वार है. सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा थी कि पहले वीकेंड का वार में सलमान खान किसकी बैंड बजाएंगे. इस बीच मेकर्स ने नया प्रोमो जारी कर दिया है. प्रोमो में सलमान, प्रणित मोरे को फटकार लगाते दिख रहे हैं. सलमान के चेहरे से लग रहा कि वह उनसे बहुत ज्यादा खुश नहीं है. भाईजान कहते हैं, प्रणित स्टैंड अप कॉमेडियन, मुझे पता है कि आपने मेरे बारे में क्या-क्या बोला है, जो कि सहीं नहीं है. जोक्स जो आपने मारे है मेरे ऊपर. अगर आप मेरी जगह होते और मैं आपकी जगह अंदर होता तो आप कैसे रिएक्ट करते. पर आपको लोगों को हंसवाना था, मेरा नाम यूज करके, आपने वह किया. मुझे नहीं लगता कि आपको इतना नीचे जाना चाहिए.

प्रोमो में सलमान खान की बातें सुनकर प्रणित के चेहरे के होश उड़ जाते हैं और सिर नीचे झुक जाता है. घरवालों की एक्सप्रेशन से लगता है कि सारे लोग सलमान की बातों पर सहमत है. इसपर एक मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, प्रणित तो गया, इसी टाइम का इंतजार था. एक यूजर ने लिखा, अमाल मलिक के होश उड़ गए. एक यूजर ने लिखा, तान्या की क्लास लगाओ, लेकिन वह इतनी जल्दी नहीं जाएगी. एक यूजर ने लिखा, शेर के घर में रहकर शेर से पंगा.

यह भी पढ़ेंBigg Boss 19: तान्या मित्तल ने बिग बॉस के घर में लगाई झाड़ू, बोली- मेरे हाथ कट रहे, VIDEO

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola