Bigg Boss 19: मुनमुन दत्ता सहित इन 13 कंटेस्टेंट्स को मेकर्स ने किया अप्रोच, जानें नाम, इस दिन से शुरू होगा शो ?
Published by : Divya Keshri Updated At : 13 Jun 2025 9:05 AM
Bigg Boss 19 Tentative Contestants List
Bigg Boss 19 Tentative Contestants List: सलमान खान के शो बिग बॉस 19 में कौन-कौन कंटेस्टेंट आ सकते हैं, इसकी एक लिस्ट सामने आई है. हालांकि ये कंफर्म लिस्ट नहीं है, लेकिन कहा जा रहा है कि इन्हें मेकर्स ने अप्रोच किया है. आइए आपको उनके नाम बताते हैं.
Bigg Boss 19 Tentative Contestants List: बिग बॉस 19 के अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस शो का इंतजार कर रहे हैं. इन दिनों शो लाइमलाइट में बना हुआ है और इसे लेकर अपडेट्स आ रहे हैं. सलमान खान फिर से शो को होस्ट करेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सीजन बाकी सभी सीजन से अलग और खास होने वाला है. बताया जा रहा है कि बिग बॉस 19 का प्रीमियर जुलाई 2025 में होगा. इस सीजन बिग बॉस के घर में कौन-कौन कंटेस्टेंट बंद होंगे, इसे लेकर जानकारी सामने आई है. वैसे तो किसी नाम पर अभी तक मुहर नहीं लगी है, लेकिन कई नाम सामने आ रहे हैं, जो शो का हिस्सा बन सकते हैं.
बिग बॉस 19 में नजर आ सकते हैं ये कंटेस्टेंट
बिग बॉस 19 के मेकर्स ने अभी तक कंफर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट जारी नहीं की है, लेकिन द सियासत डेली की एक रिपोर्ट के अनुसार आपको उन कंटेस्टेंट के बारे में बताते हैं जिन्हें इस सीजन के लिए अप्रोच किया गया है. लिस्ट में गौरव तनेजा, मिकी मेकओवर, ममता कुलकर्णी, फैसल शेख, मुनमुन दत्ता, राम कपूर, गौतमी कपूर, राज कुंद्रा, अपूर्वा मखीजा, कृष्णा श्रॉफ, धीरज धूपर, कनिका मान, बाबिल खान का नाम शामिल हैं. हालांकि फाइनल लिस्ट के लिए तो फैंस को इंतजार करना होगा. किसी का भी नाम अभी तक फाइनल नहीं हुआ है.
जानें कब से शुरू होगा बिग बॉस 19 ?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस 19 इस बार सबसे लंबे वक्त यानी 5.5 महीने तक चलेगा यानी. हालांकि हर सीजन करीब 3 महीने तक ही चलता है. कहा जा रहा है कि ये जुलाई 2025 से शुरू होगा और जनवरी 2026 तक चलेगा. सलमान खान जून के लास्ट कर प्रोमो शूट करेंगे. फिलहाल मेकर्स की ओर से अनाउंसमेंट का इंतजार किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










