Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी का कटेगा पत्ता? शो में फिर से वापसी को लेकर तेजू ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

Published by :Divya Keshri
Published at :12 Jun 2025 7:33 AM (IST)
विज्ञापन
Vaibhavi Hankare comeback in Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Vaibhavi Hankare comeback in Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो गुम है किसी के प्यार में में लीप के बाद नई कास्ट के साथ बदलाव किए गए, जिसमें परम सिंह, वैभवी हंकारे और सनम जौहर शामिल थे. लेकिन दर्शकों को यह बदलाव पसंद नहीं आया और टीआरपी गिर गई. इसके बाद भाविका शर्मा की वापसी हुई. फैंस तेजू यानी वैभवी को अब भी मिस कर रहे हैं.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में जब लीप आया था तो इसमें परम सिंह, वैभवी हंकारे और सनम जौहर की एंट्री हुई थी. उसके बाद शो की कहानी नये अंदाज में मेकर्स ने दर्शकों के सामने पेश की. दर्शकों को ये नयी कास्ट और कहानी ने अपनी ओर नहीं खींचा और इसकी टीआरपी गिर गई. सीरियल टीआरपी लिस्ट में दूर-दूर तक नजर नहीं आने लगी. जिसके बाद मेकर्स ने फिर से भाविका शर्मा उर्फ सवी की एंट्री कराई, इस उम्मीद में की टीआरपी में सुधार आ सकें. हालांकि फैंस वैभवी यानी तेजू को बहुत मिस करते हैं. शो में उनकी वापसी फिर से होगी या नहीं, इसपर उन्होंने रिएक्ट किया है.

गुम है किसी के प्यार में वैभवी हंकारे की होगी वापसी?

गुम है किसी के प्यार में मेकर्स में वैभवी हंकारे के किरदार की मौत करवा दी थी. हालांकि उनके चाहने वालों ने फिर से उम्मीद लगाई है कि वह वापस आएगी. सोशल मीडिया पर भी ऐसी चर्चा है कि पब्लिक डिमांड पर मेकर्स तेजू को वापस ले आएंगे. एक्ट्रेस ने अपने यूट्यूब वीडियो पर अपनी वापसी को लेकर कि कहा उनका कोई प्लान वापस शो में आने का नहीं है. उन्होंने ये भी कहा कि अगर मेकर्स प्लान करेंगे तो वह वापस आ सकती हैं, लेकिन फिलहाल अभी वह इसके बारे में सोच नहीं रही है. उन्होंने अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर कहा कि उन्हें नहीं पता कि वह आगे क्या करेंगी, लेकिन वह इस बारे में अपने फैंस को जरूर अपडेट देगी.

सई अपनी मां सवी की ऐसे करेगी मदद

गुम है किसी के प्यार में के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सई अपनी मां को पैसों की तंगी से जूझते हुए देखकर दुखी हो जाती है. सई अपनी गुल्लक के पैसे उसे दे देगी, ताकि उससे उसकी हेल्प हो सकें. सवी ये देखकर काफी भावुक हो जाती है और सई को गले लगा लेती है. पिछले एपिसोड में दिखाया गया कि सवी, नील और सई के रिश्ते से खुश नहीं है. स्पोर्ट्स डे के दौरान सई दुखी हो जाएगी ये सोचकर कि उसके पास कोई पिता नहीं है. नील उसे दिलासा देगा कि वह उसके पास है.

यह भी पढ़ें– Jaat: सनी देओल की फिल्म देश में नंबर 1 पर कर रही है ट्रेंड, जानें ओटीटी पर हिट हुई या फ्लॉप?

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola