Bigg Boss 19: तान्या मित्तल की आलीशान आदतें- कॉफी के लिए आगरा, दाल के लिए दिल्ली और बिस्किट के लिए लंदन

Big Boss 19 Tanya Mittal
Big Boss 19: बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल अपने शाही और अजीबोगरीब शौकों को लेकर चर्चा में हैं. लंदन से बिस्किट मंगाने से लेकर दिल्ली की दाल और आगरा की कॉफी के लिए घंटों का सफर करना उनके लिए आम बात है. दर्शक भी इन खुलासों पर हैरान हैं.
Bigg Boss 19: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 इस बार अपने कंटेस्टेंट्स की वजह से खूब चर्चा में है. इनमें से एक हैं सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल, जो अपने आलीशान और अनोखे शौकों को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं. शो के नए एपिसोड में तान्या ने अपनी जिंदगी के कई दिलचस्प किस्से साझा किए, जिन्हें सुनकर घरवाले ही नहीं बल्कि दर्शक भी दंग रह गए.
Tanya’s vibe: 100% luxury, 0% compromise. 💎
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) September 23, 2025
Catch the full story on #24HrsChannel of #BiggBoss19, now streaming, exclusively on #JioHotstar App.
Watch now: https://t.co/c0YXLBDOUY pic.twitter.com/xfKSBHfX6P
कॉफी के लिए जाती हैं आगरा
तान्या मित्तल ने शो पर नीलम गिरि से बातचीत करते हुए ये खुलासा किया कि वह सिर्फ कॉफी पीने के लिए ग्वालियर से आगरा तक का सफर तय करती हैं. कॉफी को ठंडी रखने के लिए वह गाड़ी में आइस बॉक्स रखती हैं और ताजमहल के पीछे बने गार्डन में जाकर आराम से अपनी कोल्ड काॅफी पीती हैं. घरवाले इस खुलासे को सुनकर हैरान रह गए, लेकिन तान्या ने इसे अपना ‘बेसिक’ शौक बताया. उन्होंने ये भी कहा कि वो शो के लोगों के सामने काफी ‘डाउन टू अर्थ हैं.’
लंदन से आते हैं बिस्किट
तान्या ने पहले एक एपिसोड में बताया था कि उनके लिए हर दो महीने में खास बिस्किट लंदन से मंगाए जाते हैं. अगर ये बिस्किट समय पर नहीं मिलते, तो उन्हें रोना आ जाता है. यह सुनकर शो के बाकी कंटेस्टेंट्स शहबाज बदेशा और अमाल मलिक अपनी हंसी नहीं रोक पाए थे.
दिल्ली की दाल की हैं शौकीन
खाने-पीने को लेकर तान्या के शौक यहीं खत्म नहीं होते. उन्होंने बताया कि दिल्ली के एक फेमस होटल की दाल खाने के लिए वह ग्वालियर से 6 घंटे का सफर तय करती हैं. खास बात यह है कि दाल खाने के लिए वह अपने स्टाफ को भी छुट्टी दे देती हैं और रात में सफर कर लौट आती हैं.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: बसीर ने अभिषेक को कहा ‘फ्लॉप’, घर में मचा हाई-वोल्टेज ड्रामा
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: अमाल मलिक ने किया बड़ा दावा, आवेज दरबार के 2.5 करोड़ फॉलोअर्स को बताया फेक
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




