ePaper

Bigg Boss 19: रियल लाइफ 'बाॅस' तान्या मित्तल बनीं घर की महारानी, पैंपर करते दिखे घरवाले

Updated at : 23 Sep 2025 5:04 PM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 19 Tanya Mittal

Bigg Boss 19 Tanya Mittal

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल ने अपनी अलग पहचान बनाई और घर की महारानी बन गईं. घरवाले उनकी सेवा में जुटे, शहबाज, अमाल और जीशान ने खाना और पानी पिलाया. तान्या का शिष्टाचार और मजाकिया अंदाज दर्शकों को खूब भा रहा है.

विज्ञापन

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में कई कंटेस्टेंट्स अपनी अलग पहचान बनाने के लिए आते हैं. कोई झगड़ों और बहसों से सुर्खियां बटोरता है, तो कोई चालाकी से दर्शकों का ध्यान खींचता है. लेकिन तान्या मित्तल इन सब से अलग हैं. उन्होंने बिना झगड़े के, अपने अमीरी के किस्से और शिष्टाचार से दर्शकों का ध्यान खींचा और अब घर की महारानी बन गई हैं.

तान्या का अपना ही शो चल रहा है: गौरव खन्ना

शो के नए प्रोमो में घर के कुछ सदस्य तान्या की सेवा में लगे दिखाई दे रहे हैं. शहबाज उन्हें हाथों से खाना खिलाते हैं, पानी पिलाते हैं और उनके सामने झुकते हुए नजर आते हैं. गौरव खन्ना कहते हैं कि तान्या का अपना ही अलग शो चल रहा है. वहीं तान्या शहबाज का धन्यवाद करती हैं और अपनी नजाकत से सभी का मन जीतती हैं.

काम बांटती हैं तान्या

तान्या घरवालों को एक-एक करके काम देती हैं. शहबाज प्लेट उठाकर लाते हैं, अमाल खाना खिलाते हैं और जीशान पानी पिलाते हैं. गौरव इन घटनाओं पर तालियां बजाते हैं. खाना खाने के दौरान तान्या अमाल से मजाक करती हैं, “इतना बड़ा-बड़ा बाइट खिला रहे हो, हाथी हूं क्या मैं?” इस पर अमाल हंसते हुए कहते हैं कि सेवा करने से हो सकता है सभी के अकाउंट में एक-एक खोका भी आ जाए.

शहबाज और घरवालों की तारीफ

शहबाज तान्या की तारीफ में गीत गाते हैं, “महारानी बहुत दानी हैं, महाराजा ने रोटी खिलानी है” जैसे ही तान्या पानी पीती हैं, जीशान उसे पिलाते हैं और शहबाज मजाक में उन्हें तान्या का पिता बताने लगते हैं.

दर्शकों के बीच चर्चा

तान्या मित्तल की यह महारानी वाली छवि और घरवालों की सेवा भाव दर्शकों का ध्यान खींच रही है. आने वाले एपिसोड्स में यह देखना दिलचस्प होगा कि खेल किस मोड़ पर पहुंचता है.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: अमाल मलिक ने किया बड़ा दावा, आवेज दरबार के 2.5 करोड़ फॉलोअर्स को बताया फेक

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola