Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: इस वीकेंड का वॉर सलमान खान नहीं करेंगे होस्टिंग, ये 2 स्टार्स लेंगे जगह, जानें नाम

Updated:
विज्ञापन
Salman khan not to host Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar

सलमान खान बिग बॉस 19 वीकेंड का वार नहीं करेंगे होस्ट फोटो- कलर्स टीवी इंस्टाग्राम

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 19 के वीकेंड का वॉर को लेकर फैंस सुपर एक्साइटेड रहते है, वे ये जानना चाहते हैं कि इस वीक सलमान खान किसकी जमकर क्लास लगाएंगे और किसकी तारीफ करेंगे. हालांकि इस वीक एक्टर वीकेंड का वॉर को होस्ट नहीं करेंगे. उनकी जगह अक्षय कुमार और अरशद वारसी कमान संभालेंगे.

विज्ञापन

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 19 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है और फैंस कंटेस्टेंट्स के बीच चल रही नोकझोंक को खूब पसंद कर रहे हैं. सलमान खान हर वीकेंड का वॉर में आते हैं और जो भी पूरे वीक गलत होता है, उसकी क्लास लगाते हैं. हालांकि इस हफ्ते एक्टर दिखाई नहीं देंगे. जी हां भाईजान इन-दिनों अपूर्व लाखिया की ‘बैटल ऑफ़ गलवान’ की शूटिंग कर रहे हैं. ऐसे में जॉली एलएलबी 3 के स्टार्स अरशद वारसी और अक्षय कुमार होस्टिंग की कमान को संभालेंगे.

इस वीक सलमान खान और अरशद वारसी करेंगे वीकेंड का वॉर होस्ट

अरशद वारसी 18 साल बाद बिग बॉस के मंच पर वीकेंड का वार होस्ट करते दिखाई देंगे. इससे पहले उन्होंने साल 2006 में इस रियलिटी शो के पहले सीजन को होस्ट किया था. एक्टर घर के अंदर हलचल मचाने और प्रतियोगियों और दर्शकों को बांधे रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. वीकेंड का वार हमेशा से दर्शकों और प्रतियोगियों के बीच एक मजेदार सेगमेंट रहा है. बिग बॉस तक ने इस बात की जानकारी एक्स पर दी. उन्होंने लिखा, सलमान खान इस वीकेंड का वॉर की शूटिंग की मेजबानी नहीं करेंगे, क्योंकि वह लद्दाख में अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं.

अरशद वारसी बिग बॉस सीजन 1 को कर चुके हैं होस्ट

बता दें कि अरशद वारसी ने बिग बॉस के पहले सीजन की होस्टिंग की थी, जो नवंबर 2006 से जनवरी 2007 तक टेलीविजन पर टेलीकास्ट हुआ था. फर्स्ट सीजन में राहुल रॉय विजेता बनकर उभरे थे. इस बीच, सलमान खान ने हाल ही में लद्दाख में अपने अगले प्रोजेक्ट ‘बैटल ऑफ गलवान’ के सेट से पहली तस्वीर शेयर की. बॉलीवुड सुपरस्टार इस फिल्म में कर्नल बिकुमल्ला संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं, जो गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सेना के बीच 2020 में हुई झड़प पर आधारित है.

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Trailer: जज त्रिपाठी तो गए, जॉली मिश्रा और जॉली त्यागी के झगड़े से कोर्टरूम में आया तूफान, ट्रेलर देख हंसी रोकना हुआ मुश्किल

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola