Bigg Boss 19 Nominations: पहले हफ्ते में इन 7 कंटेस्टेंट्स पर टिकी बेघर होने की तलवार, गौरव खन्ना से तान्या मित्तल तक, पूरी लिस्ट पढ़े

Updated:
विज्ञापन
Bigg Boss 19 First Eviction

‘बिग बॉस 19’ में पहले हफ्ते कौन हुआ बाहर Image Source: Instagram

Bigg Boss 19 Nominations: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के पहले हफ्ते के नॉमिनेशन में 7 कंटेस्टेंट्स बेघर होने की रेस में हैं. इनमें तान्या, नीलम, गौरव समेत किस-किसका नाम है, आइए बताते हैं.

विज्ञापन

Bigg Boss 19 Nominations: सलमान खान का रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के पहले ही हफ्ते में ड्रामा और इमोशन्स का लेवल हाई हो गया है. पहले नॉमिनेशन एपिसोड (26 अगस्त, मंगलवार) में घरवालों को एसेंबली रूम में बुलाकर कहा गया कि वे अपने-अपने कारणों के साथ दो-दो सदस्यों का नाम लें. इसी प्रक्रिया के दौरान कई रिश्तों में दरार पड़ गई और बहस भी देखने को मिली. ऐसे में आइए बताते हैं कि नॉमिनेशन की 7 सदस्यों पर लटक रही है.

क्या-क्या हुआ नॉमिनेशन के दौरान?

तान्या मित्तल को कई घरवालों ने ‘रियल न लगने’ और ‘ओवरशो करने’ की वजह से वोट दिया. वहीं, नीलम गिरि को कई बार ‘सॉफ्ट टारगेट’ बताया गया. फिर गौरव खन्ना और अवेज दरबार के बीच बहस छिड़ गई जब अवेज ने उन्हें नॉमिनेट किया. साथ ही उन्होंने गौरव को शातिर भी कहा, जिसके जवाब में गौरव कहते हैं, ‘मैं कहीं नहीं जाऊंगा. क्योंकि मुझे ये गेम आता है.’ जीशान और अभिषेक पर भी आरोप लगे कि वे घर के टास्क और ड्यूटी में एक्टिव नहीं रहते.

जब तान्या मित्तल को नॉमिनेट किया जाता है, तो उनके आंसू निकल जाते हैं. क्योंकि उनका कहना है कि वह प्रणीत और मृदुल को दिल से मान रही थीं.

नॉमिनेशन की पूरी लिस्ट

इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 7 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं. इनमें शामिल हैं –

  • तान्या मित्तल
  • नीलम गिरि
  • अभिषेक बजाज
  • गौरव खन्ना
  • जीशान कादरी
  • प्रणीत मोरे
  • नतालिया

पहले ही हफ्ते से ‘बिग बॉस 19’ का माहौल काफी गरम हो चुका है. अब देखना दिलचस्प होगा कि इन सात में से किसे दर्शक बचाते हैं और किसका सफर यहीं खत्म होता है.

यह भी पढ़े: Saiyaara Box Office Record: सैयारा ने विदेशों में रचा नया इतिहास, बनी तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म, अगला टारगेट जवान-पठान

यह भी पढ़े: Param Sundari में काम करने को लेकर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मुझे अपनी जड़ों की ओर लौटने का एहसास कराया

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola