Saiyaara Box Office Record: सैयारा ने विदेशों में रचा नया इतिहास, बनी तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म, अगला टारगेट जवान-पठान
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 26 Aug 2025 2:09 PM
सैयारा बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड Photo Source: Instagram
Saiyaara Box Office Record: सैयारा ने यूके बॉक्स ऑफिस पर GBP 30 लाख का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है. पठान और जवान के बाद यह तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. पूरी रिपोर्ट जानें.
Saiyaara Box Office Record: रजनीकांत की ‘कुली’ और ऋतिक रोशन–जूनियर एनटीआर स्टारर ‘वॉर 2’ के बॉक्स ऑफिस क्लैश के बीच भी वाईआरएफ की म्यूजिकल फिल्म ‘सैयारा’ ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है. फिल्म ने यूके बॉक्स ऑफिस पर GBP 30 लाख (₹30.08 लाख पाउंड) का आंकड़ा पार कर लिया है और यह मुकाम छूने वाली सिर्फ तीसरी भारतीय फिल्म बन गई है. आइए बताते हैं पूरी रिपोर्ट.
हाथ धोकर पठान-जवान के पीछे पड़ी सैयारा
छठे शुक्रवार को फिल्म ने GBP 19,000 की कमाई की, जिसके साथ इसकी कुल कमाई GBP 30.08 लाख तक पहुंच गई. यह इसे यूके में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बना देता है. फिलहाल, यह केवल पठान (GBP 43.8 लाख) और जवान (GBP 31 लाख) से पीछे है. उम्मीद है कि जल्द ही यह जवान को पीछे छोड़कर ऑल-टाइम नंबर 2 बन जाएगी.
यूके बॉक्स ऑफिस पर सैयारा का प्रदर्शन
- पहला हफ्ता – GBP 543,000
- दूसरा हफ्ता – GBP1,017,000
- तीसरा हफ्ता – GBP 834,000
- चौथा हफ्ता – GBP 414,000
- पांचवा हफ्ता – GBP 179,000
- छठा शुक्रवार – GBP 19,000
कुल कमाई– GBP 3,008,000
ओवरसीज में धुआंधार कमाई
अब तक फिल्म ने विदेशों में लगभग $19 मिलियन (USD) कमा लिए हैं.
- सबसे बड़ा मार्केट: यूके
- दूसरा सबसे बड़ा: यूएई
दिलचस्प बात यह है कि एक समय पर यूके बॉलीवुड फिल्मों का सबसे मजबूत विदेशी बाजार था, लेकिन 2010 के दशक में यह गिर गया और अमेरिका, यूएई और ऑस्ट्रेलिया से पीछे हो गया. सैयारा की सफलता ने इस मार्केट को फिर से गोल्डन एरा की याद दिला दी है.
सैयारा की स्टार कास्ट कलाकार
मोहित सूरी की ओर से निर्देशित ‘सैयारा’ के मुख्य कलाकार अहान पांडे और अनीत पड्डा हैं. फिल्म में इनके अलावा राजेश कुमार, वरुण बडोला, सिड मक्कड़, शाद रंधावा और गीता अग्रवाल शर्मा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं.
यह भी पढ़े: Param Sundari में काम करने को लेकर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मुझे अपनी जड़ों की ओर…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










