Bigg Boss 19 से जुड़ने पर मल्लिका शेरावत ने किया रिएक्ट, बोलीं- कभी करूंगी…

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 28 Jul 2025 6:48 PM

विज्ञापन

Mallika Sherawat On Joining Bigg Boss 19

Bigg Boss 19: मल्लिका शेरावत ने बिग बॉस 19 में एंट्री की खबरों पर एक स्टोरी शेयर करते हुए जवाब दिया है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा और शो से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट.

विज्ञापन

Bigg Boss 19: सलमान खान का चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इस साल काफी पहले शुरू होने जा रहा है. शो का पहला प्रोमो हाल ही में रिलीज किया गया और इसके साथ ही शो से जुड़ी कई अफवाहें भी तेज हो गई हैं. इन्हीं में से एक नाम है बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत का. दरअसल, कई वक्त से खबरें थीं कि वह इस बार कंटेस्टेंट के तौर पर बिग बॉस हाउस में नजर आ सकती हैं. लेकिन अब खुद मल्लिका ने इन तमाम खबरों पर चुप्पी तोड़ी है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

मल्लिका शेरावत ने क्या कहा?

मल्लिका शेरावत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “सभी अफवाहों को खारिज कर रही हूं… मैं बिग बॉस नहीं कर रही और ना ही कभी करूंगी. थैंक्यू…”

एक्ट्रेस की यह स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. इससे यह साफ हो गया है कि इस साल मल्लिका बिग बॉस का हिस्सा नहीं बनेंगी.

मल्लिका की प्रोफेशनल लाइफ

मल्लिका काफी साल पहले लॉस एंजेलिस शिफ्ट हो चुकी हैं, लेकिन समय-समय पर भारत आती रहती हैं. साल 2024 में वह राजकुमार राव की फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में नजर आई थीं, जिसमें उनके रोल को फैंस ने पसंद किया.

बिग बॉस 19 से जुड़ी ताजा अपडेट

सलमान खान इस बार भी शो को होस्ट करते नजर आएंगे. शो का प्रोमो पहले ही रिलीज हो चुका है और ऐसा कहा जा रहा है कि यह सीजन अगस्त के आखिरी हफ्ते से शुरू हो सकता है. हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है. इस बार शो में कुछ चौंकाने वाले और दिलचस्प कंटेस्टेंट्स की एंट्री की भी चर्चा है.

यह भी पढ़े: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 की वापसी से खुश नहीं टीवी की ‘अनुपमा’? एकता कपूर ने खुद तोड़ी चुप्पी, कहा- रुपाली बहुत बड़ी…

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola