Bigg Boss 19: घर में मचा हंगामा, इस वजह से कुनिका सदानंद ने छोड़ी कैप्टेंसी, बिग बॉस 19 को मिला नया कैप्टन
Published by : Divya Keshri Updated At : 01 Sep 2025 8:42 AM
कुनिका सदानंद ने छोड़ी कैप्टेंसी, फोटो- इंस्टाग्राम
Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का सफर लगातार ड्रामा और चौंकाने वाले ट्विस्ट से भरा हुआ है. सलमान खान के शो में पहले हफ्ते में कोई बेघर नहीं हुआ, लेकिन अब घर को नया कप्तान मिल गया है. कुनिका सदानंद ने अपने कैप्टेंसी पद से इस्तीफा दे दिया है.
Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 के घर में लगातार ड्रामा और चौंकाने वाले मोड़ देखने को मिल रहे हैं. सलमान खान के शो में नतालिया जानोसजेक, नगमा मिराजकर, अमाल मलिक, आवेज दरबार, तान्या मित्तल, अभिषेक बजाज, बसीर अली, नेहल चुडासमा, गौरव खन्ना, अशनूर कौर, प्रणित मोरे, जीशान कादरी, मृदुल तिवारी, फरहाना भट्ट, नीलम गिरी, कुनिका सदानंद ने भाग लिया हैं. हालांकि इस सीजन के पहले हफ्ते में बिग बॉस के घर से कोई भी सदस्य बाहर नहीं हुआ. इस बीच अब घर का नया कैप्टन बन गया है और उसके बारे में आपको बताते हैं.
अशनूर कौर बनी नयी कैप्टन
बिग बॉस 19 में कुनिका सदानंद ने अपने कैप्टेंसी पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद घर की कमान अब अशनूर कौर को मिल गई है. नई कप्तान बनने के साथ ही अशनूर को इस वीक इम्यूनिटी भी हासिल हुई है. बिग बॉस खबरी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह बड़ा ड्रामेटिक बदलाव उस समय सामने आया जब कुनीका सदानंद की बसीर अली, जीशान कादरी और कुछ अन्य कंटेस्टेंट्स के साथ घर के कामकाज और फैसलों को लेकर तीखी बहस हो गई. कुनिका इस दौरान जमकर भिड़ती नजर आईं. मामूली तकरार देखते ही देखते ज़ोरदार झगड़े में बदल गई. हालात से परेशान होकर कुनिका ने सबको चौंकाते हुए तुरंत ही कैप्टेंसी छोड़ने का ऐलान कर दिया.
Breaking 🚨👁️
— Bigg Boss 19 Khabri 👁️ (@BB19Khabri) August 31, 2025
Kunickaa Sadanand Removed From Captaincy 😂#biggboss19 #KunickaaSadanand
इस हफ्ते नॉमिनेट नहीं होगी अशनूर कौर
कुनिका सदानंद के इस्तीफा देने के बाद अशनूर कौर को घर का नया कैप्टन बनाया गया. कप्तानी के साथ उन्हें इस हफ्ते इम्यूनिटी भी मिली है, जिसका मतलब है कि वह अब नॉमिनेशन से सुरक्षित हैं. अब देखना होगा कि कैप्टन बनने पर शांत रहने वाली अशनूर का कैसा रवैया होता है. जहां कुनिका सख्त और गुस्सैल नेचर की थी, वहीं, अशनूर शांत रहने वाली है. लेटेस्ट एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










